Sun Transit 2025: सूर्य देव को वैदिक ज्योतिष में विशेष स्थान प्राप्त है। सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है, जो आत्मा के कारक ग्रह हैं। इसके अलावा सूर्य को राजा, मान-सम्मान, पिता, प्रतिष्ठा और ऊर्जा का कारक ग्रह भी माना गया है, जो समय-समय पर राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। जब भी सूर्य का गोचर होता है, तो उसका मिलाजुला प्रभाव सभी राशियों के ऊपर देखने को मिलता है। जहां कुछ लोगों के लिए सूर्य गोचर शुभ रहता है, तो कुछ को विभिन्न चुनौतियों का भी सामना करना पड़ता है। चलिए जानते हैं मार्च माह में किस समय सूर्य का राशि परिवर्तन होगा और उसका किन तीन राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ने की संभावना है।
किस समय बदलेगी सूर्य की चाल?
वैदिक पंचांग के अनुसार, 14 मार्च 2025 को सूर्य मीन राशि में करेंगे। शुक्रवार को सूर्य का ये गोचर शाम में 6 बजकर 58 मिनट पर होगा। मीन राशि में 14 अप्रैल 2025 को सुबह 3 बजकर 30 मिनट तक सूर्य देव विराजमान रहेंगे। 14 अप्रैल को सूर्य मीन राशि में से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे।
ये भी पढ़ें- Zodiac Signs: चंद्र आज से इन 3 राशियों पर ढाएंगे कहर, बढ़ेगा धन संकट!
सूर्य गोचर इन 3 राशियों के लिए रहेगा शुभ!
मिथुन राशि
14 मार्च 2025 को सूर्य के राशि परिवर्तन करने से मिथुन राशि के जातकों को सबसे ज्यादा लाभ होने की संभावना है। छात्रों के संचार कौशल में सुधार होगा। कारोबारियों को निवेश के नए अवसर प्राप्त होंगे, जिससे भविष्य में उन्हें अपार लाभ होगा। कोई नया व्यापार शुरू करने के लिए ये समय लाभदायक है। परिवारवालों के बीच प्यार बढ़ेगा और घरेलू विवाद खत्म होंगे। मौसमी बीमारियों से उम्रदराज जातकों को मुक्ति मिलेगी
सिंह राशि
ग्रहों के राजा की विशेष कृपा से नौकरीपेशा जातकों के अटके काम पूरे हो सकते हैं। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का सपना छात्रों का पूरा हो सकता है। निवेश करना बिजनेसमैन के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। जो जातक मार्केटिंग, लेखन, मीडिया, टीचिंग और हेल्थ सेक्टर से जुड़े हैं, उनके करियर में उछाल आएगा और भविष्य को लेकर चल रही टेंशन कम होगी। परिवार में चल रहा विवाद खत्म होगा और प्रेम बढ़ेगा।
धनु राशि
14 मार्च के बाद उम्रदराज जातकों की सेहत में सुधार होगा और कमर दर्द से छुटकारा मिलेगा। नई डील्स से बिजनेसमैन को धन लाभ होगा, जिससे उनका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। छात्रों की बुद्धि और तर्क शक्ति में इजाफा होगा। नए कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के लिए ये समय कारोबारियों के लिए शुभ है। बेरोजगार जातक यदि कोई नया काम शुरू करने वाले हैं, तो इसके लिए ये वक्त सही है।
ये भी पढ़ें- Budh Gochar 2025: बुध की बदली चाल; ये 3 राशियां रहेंगी परेशान, होगी धन हानि!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
14 hrs agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
15 hrs agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
1 day agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
2 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
3 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines