हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सूर्य का अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश, 17 अगस्त तक चमक सकती है इन राशि वालों की किस्मत!

विज्ञापन
सूर्य का अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश, 17 अगस्त तक चमक सकती है इन राशि वालों की किस्मत!

Sun Transit 2023: वैदिक ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में सूर्य को ग्रहों का देवता कहा गया है। यही वजह है कि जब कभी भी सूर्य (Surya) का नक्षत्र या राशि में गोचर होता है, उसका सभी 12 राशियों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, सूर्य देव 3 अगस्त को अश्लेषा नक्षत्र (Sun Transit in Ashlesha Nakshatra) में प्रवेश कर चुके हैं। जो कि इसी नक्षत्र में 17 अगस्त तक मौजूद रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र के जानकार बता रहे हैं कि सूर्य का यह नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। आइए जानते हैं सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों की किस्मत चमक सकती है।

मेष राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य का अश्लेष नक्षत्र में गोचर (Sun Transit in Ashlesha Nakshatra) मेष राशि (Aries) वालों के लिए खास है। दरअसल सूर्य देव की कृपा से 17 अगस्त तक कभी भी सरकारी सेवा से लाभ मिल सकता है। जो लोग सरकारी नौकरी में हैं, उनका प्रमोशन भी हो सकता है। इसके साथ ही करियर और व्यापार में भी खास लाभ प्राप्त हो सकता है। सूर्य के इस नक्षत्र गोचर की अवधि में नया जमीन या मकान खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Nag Panchami 2023: नाग पंचमी पर कर लें ये आसान उपाय, आर्थिक तंगी से मिलेगी निजात; होगा बंपर धन-लाभ

विज्ञापन

वृषभ राशि

सूर्य (Surya) का अश्लेष नक्षत्र (Ashlesha Nakshatra) में प्रवेश, वृषभ राशि (Taurus) वालों के लिए बहुत अनुकूल माना जा रहा है। इस दौरान किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। इसके साथ ही जीवन में सकारात्मकता आएगी। इसका अलावा इस दौरान नौकरी और व्यापार दोनों में लाभ हो सकता है। जो लोग सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं, उसके लिए अच्छा समय है।

कर्क राशि

कर्क राशि (Cancer) के जातकों के लिए भी सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन (Surya Nakshatra Parivartan) खास माना जा रहा है। दरअसल इस दौरान कर्क राशि वालों को नौकरी और व्यापार से आर्थिक लाभ मिलेगा। इस दौरान भवन या जमीन खरीद सकते हैं। नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों को ऑफर मिल सकता है। कार्यस्थल पर कार्य की वाहवाही होगी। माता-पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है।

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि (Leo Zodiac) वालों के लिए भी सूर्य का अश्लेषा नक्षत्र (Ashlesha Nakshatra) में प्रवेश शुभ माना जा रहा है। दरअसल इस दौरान नई नौकरी के लिए ऑफर मिल सकता है। सूर्य-गोचर (Surya Gochar 2023) की अवधि में आकस्मिक धन लाभ होता रहेगा। बिजनेस में जबरदस्त आर्थिक लाभ के संकेत हैं। किसी साथी से आर्थिक सहयोग प्राप्त हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Dream Interpretation: सपने में इन 5 चीजों का देखना है बेहद शुभ, दिख जाए इनमें से कोई एक तो बन सकते हैं अमीर!

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola