Somwar Ke Upay: सप्ताह के सातों दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। आज सोमवार है आज का दिन भगवान शिव को समर्पित है। सोमवार के दिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा की जाती है। जो जातक सोमवार के दिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा करते हैं, उन्हें कभी निराशा हाथ नहीं लगती है। साथ ही हर मनोकामना भी पूरी होती है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सोमवार के दिन शिवभक्त व्रत भी रखते हैं और शिवलिंग का जलाभिषेक भी करते हैं। कहा जाता है कि सोमवार के दिन जलाभिषेक करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों के जीवन में आ रहे सभी कष्टों को दूर करते हैं। साथ ही उन्हें सुख-समृद्धि व खुशहाली का आशीर्वाद भी देते हैं। लेकिन क्या आपको पता है ज्योतिष शास्त्र में सोमवार के दिन कुछ उपाय करने के बारे में बताए गए हैं। यह उपाय आर्थिक तंगी, कलह-क्लेश, आदि कई सारी समस्याओं से मुक्ति दिलाने के लिए हैं। तो आइए इस खबर में सभी कष्टों को दूर करने वाले चमत्कारी उपायों के बारे में जानते हैं।
सोमवार की रात करें ये चमत्कारी उपाय
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव के मस्तक पर चंद्र देव विराजमान हैं। कहा जाता है कि चंद्र देव की पूजा करने से भगवान शिव प्रसन्न हो जाते हैं। शास्त्र के अनुसार, सोमवार की रात चांद निकलने के बाद अपने बेड के चारों कोने पर चांदी की कील लगा दें। मान्यता है कि इस तरह के उपाय करने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति में सुधार होने लगता है। साथ ही घर में कभी भी धन की समस्या नहीं होती है।
यह भी पढ़ें- आज 9 राशि के जातकों पर भगवान शिव बरसाएंगे अपनी कृपा, कारोबार में शुरू होगा गोल्डन टाइम
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि कोई जातक आर्थिक तंगी से अधिक परेशान है और हर समस्याओं से घिरे हुए हैं, तो ऐसे में आपको सोमवार के दिन भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन करना चाहिए।
इसके साथ ही शिव मंदिर में बैठकर “दारिद्रय दहन स्त्रोत” का पाठ भी करना चाहिए। मान्यता है कि इस पाठ को करने से व्यक्ति की दरिद्रता दूर हो जाती है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सोमवार के दिन शिवलिंग की पूजा करते समय जल व दूध के साथ तिल और जौ जरूर अर्पित करने चाहिए। मान्यता है कि तिल और जौ अर्पित करने से जातक को सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि किसी जातक की कुंडली में चंद्र दोष है, तो वैसे जातक को सोमवार के दिन चंद्र देव को प्रसन्न करना चाहिए। चंद्र देव को प्रसन्न करने के लिए सबसे पहले भगवान शिव की पूजा करें। इसके बाद चंद्रशेखर स्त्रोत का पाठ करें। मान्यता है कि ऐसा करने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत हो जाती है। साथ ही चंद्र दोष से मुक्ति भी मिलती है।
यह भी पढ़ें- करवा चौथ पर महिला क्यों करती है सोलह शृंगार? जानें इसका महत्व और विस्तार
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
स्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
2 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
8 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines