आज 9 राशि के जातकों पर भगवान शिव बरसाएंगे अपनी कृपा, कारोबार में शुरू होगा गोल्डन टाइम

Aaj ka Rashifal, 30 October 2023 पंचांग के अनुसार आज से कार्तिक मास का दूसरा दिन हैं। ऐसे में आज के राशिफल के मुताबिक कुछ राशि के जातकों को भगवान शिव का विशेष आशीर्वाद मिलेगा।

Aaj Ka Rashifal-

Aaj Ka Rashifal-

Aaj ka Rashifal, 30 October 2023: ज्योतिष शास्त्र और पंचांग की गणना के मुताबिक, 30 अक्टूबर यानी आज से कार्तिक मास का दूसरा दिन है। कार्तिक मास को व्रत अनुष्ठान और पूजा-पाठ की दृष्टि से अत्यंत शुभ माना गया है। दरअसल इस महीने में भगवान विष्णु योगनिद्रा से जागते हैं। जिसके बाद समस्त मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं। उससे पहले आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। ऐसे में आज (सोमवार) के राशिफल के मुताबिक कुछ राशियों पर भगवान सूर्य की विशेष कृपा दृष्टि रहेगी। जिसके शुभ परिणामस्वरूप नौकरी-व्यापार में खास उन्नति देखने को मिलेगी। आइए जानते हैं लकी राशियों की लिस्ट में किनके नाम शामिल हैं।

विज्ञापन

मेष राशि
आज का दिन लाभ मिलेगा। ऑफिस में सब काम की सराहना करेंगे। काम का अच्छा प्रदर्शन लाभ देने वाला होगा। आज किसी दूर के रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। विवाद वाले मामले से बचें। किसी असहाय की मदद करेंगे। प्यार के मामले में अकेले रहेंगे। जीवनसाथी के साथ भी काम की वजह से दूरी बनी रहेगी।
अंक-4
रंग -हरा

विज्ञापन

वृष राशि

आज का दिन देव दर्शन के अभिलाषी हैं, तो तीर्थ स्थान में जाने की तैयारी करें। नौकरी के सिलसिले में बाहर आना जाना हो सकता है, लेकिन सेहत का ध्यान रखें , मास्क पहनकर निकले।वाहन चलाते समय ध्यान रखें। किसी वरिष्ठ व्यक्ति व भाई के साथ कुछ बातों में मनमुटाव हो सकती है। संभलकर रहें।
अंक -6
रंग – संतरी

विज्ञापन

मिथुन राशि

आज का दिन जातक यदि तकनीक, विज्ञान, निर्माण, संवाद के क्षेत्र में काम करते हैं तो अच्छा होगा। बल्कि ऐसे जातकों के लिए भी अच्छा होगा। धन निवेश विदेश के कामों में कुछ परेशानी होगी। संतान पक्ष के कामों से खुशी होगी। परिवार के साथ किसी बात को लेकर अनबन संभव है। बच्चों के लिए दिन अच्छा है। संतान की उपलब्धि से गौरवान्वित महसूस करेंगे।
अंक -8
रंग-पीला

विज्ञापन

कर्क राशि
आज का दिन जातक अपने परिवार में बढ़ते हुए अंदरूनी कलह से न केवल परेशान होंगे। बल्कि उसे शांत करने के लिए भी कोशिश करेंगे। नौकरी के क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलेंगे। बहुत दिनों से बंद पड़ा बिजनेस आज चल निकलेगा। घर के लिए जरूरी सामानों की खरीद करेंगे।किसी दोस्त से मुलाकात भी हो सकती है।
अंक -4
रंग – नीला

सिंह राशि
आज का दिन आज का दिन जातक खुद को व्यवस्थित करेंगे। इस राशि के जातकों को अधिक मेहनत करनी होगी। संतान मनमौजी हो सकती है इसलिए उनकी पढ़ाई पर ध्यान देना आवश्यक होगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा । कार्य में व्यस्तता के चलते आप परिवार को ज्यादा समय न दे पाएंगे। ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा हालांकि दूसरी ओर आपके कुछ सहकर्मी आपके खिलाफ भी जा सकते हैं इसलिए ध्यान रखें।
अंक -5
रंग – ब्राउन

विज्ञापन

कन्या राशि
आज का दिन जातक को कड़ी मेहनत करना होगा। बेहतर परिणाम मिलने की उम्मीद हैं। ऑफिस में प्रतिष्ठा बढ़ने वाली है, दोस्तों के साथ मस्ती करेंगे। अपने कर्त्तव्य को समझेंगे, जिससे जातक के व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन के सभी क्षेत्रों में सफल परिणाम मिलेगा।। बच्चों के तरफ से शुभ समाचार मिलेगा।
अंक-3
रंग-ग्रास ग्रीन

तुला राशि
आज का दिन जातक भावनात्मक रूप से थोड़ा परेशान रहेंगे। लेकिन घबराने की जरुरत नहीं है यह लंबे समय तक नहीं होगा। अपने सेहत की ओर ध्यान दें, किसी बीमारी से दो चार होना पड़े। किसी भी परिस्थिति में किसी से विवाद या बहस में न पड़ें। करियर के स्तर पर सब कुछ सामान्य गति से चलने के आसार हैं। नौकरी व व्यवसाय में थोड़ा सब्र रखें।
अंक -9
रंग- जामुनी

विज्ञापन

वृश्चिक राशि
आज का दिन खुद को बहुत ही व्यस्त रखेंगे और काम के बोझ के चलते तनाव में रहेंगे। व्यक्तिगत और व्यवसायिक जीवन में बहुत से काम करने पड़ सकते हैं। व्यस्तताओं के चलते साथी की नाराजगी भी झेलनी पड़ सकती है। अपने साथी के साथ संवाद बनाये रखें । घर और दफ्तर के जीवन में एक संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता है। आर्थिक रूप से भी यह थोड़ा कठिन समय है। सेहत का ख्याल रखें।
अंक -5
रंग- गोल्डन

विज्ञापन

धनु राशि
आज का दिन  बेहतर साबित होगा। आय बढ़ाने के लिए विशेष प्रयत्न करेंगे। शेयर सट्टे से लाभ नहीं मिलेगा। नौकरी और बिजनेस में सफल होंगे। आज छात्रों के लिए भी बेहतर साबित होगा। परिवार और संबंधों के लिए भी यह समय अच्छा है। विवाह योग्य जातकों के रिश्ते की बात चल सकती है। धार्मिक काम में मन लगेगा।
अंक- 9
रंग- सफ़ेद

मकर राशि
आज का दिन थोड़ा सतर्क रहें। निवेश करने से बचे। नौकरी के लिए समय सही है। परिवार में किसी की खराब तबियत परेशानी कर सकती है। सयंम बनाकर रखें, जातक वाद-विवाद में बुद्धिमता से काम ले। धन मिलना खुशी देगा। सूर्य शनि के कारण इस राशि के कुछ जातकों के सामने कर्ज की स्थिति भी आएगी। निजी संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
अंक -1
रंग- पर्पल

विज्ञापन

कुंभ राशि
आज का दिनजोश और उत्साह का संचार होगा। घर-परिवार में शांति रहेगी। कोई शुभ काम कर सकते है। मेहमानों का आना हो सकता है। किसी निवेश में धन खर्च कर सकते है। संतान के सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। सामान्य या उच्च शिक्षा में मेहनत का फल मिलेगा। निजी संबंध में नकारात्मक स्थिति रहेगी। ब्रेकअप की स्थिति बनेगी, साथ ही विवाह संबंध भी नहीं होंगे।
अंक-7
रंग – लाइम येलो

मीन राशि
आज का दिन जातक को परेशानी होने वाली है। ग्रहों की स्थिति अनुकूल नहीं है। परिवार या आस-पड़ोस कलह का माहौल रहेगा। लेकिन दोपहर बाद समस्या का निदान होगा। नौकरी में उन्नति संभव है। बिजनेस में धन लाभ होंगे। परिवार के साथ समय बिताएंगे। कही घूमने की भी योजना बन सकती है। पढ़ाई में परिणाम सकारात्मक आएंगे।
अंक -2
रंग – पिंक

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ