हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Sawan Somwar 2026: आज सावन के आखिरी सोमवार पर बन रहे शुभ संयोग, इन 4 राशियों को हो सकता है लाभ

Sawan Somwar 2026: आज सावन महीने के चौथे और आखिरी सोमवार के दिन कई शुभ और दुर्लभ संयोग का निर्माण हो रहा है. इसके प्रभाव से कई राशियों को लाभ मिल सकता है. आइये इन राशियों के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन
सावन सोमवार 2026 शुभ संयोग (PIC CREDIT - AI)

Sawan Somwar 2026 Rashifal: सावन महीने का चौथा और आखिरी सोमवार व्रत आज 24 अगस्त को है. सावन के आखिरी सोमवार के दिन कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है. इन शुभ संयोग के निर्माण से कई राशियों को शुभ परिणाम मिलेंगे. इसके प्रभाव से 4 राशियों को लाभ मिल सकता है. इन लोगों के लिए अच्छे समय की शुरुआत होगी. आइये सावन सोमवार के दिन बन रहे इन शुभ संयोग और लकी राशियों के बारे में जानते हैं.

सावन सोमवार शुभ संयोग (Sawan Somwar Shubh Sanyog)

ज्योतिषविदों के अनुसार, आज सावन के चौथे सोमवार पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं. आज प्रीति योग रहेगा. इसके साथ ही आयुष्मान योग का निर्माण हो रहा है. गुरु ग्रह के उच्च कर्क राशि में होने से हंस राजयोग बन रहा है. चंद्रमा के धनु और सूर्य के स्वराशि सिंह में होना भी शुभकारी रहेगा. सूर्य और बुध के सिंह राशि में होने से बुधादित्य राजयोग का निर्माण हो रहा है. आज सावन सोमवार के दिन आपको शिव जी की पूजा-अर्चना और शिवलिंग पर जलाभिषेक करना चाहिए.

ये भी पढ़ें – Sawan Somwar 2026 Today: सावन का आखिरी सोमवार आज, महादेव की कृपा के लिए जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि के लोगों को प्रीति योग बनने से फायदा होगा. आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा. आर्थिक तौर पर मेष राशि के लोगों के लिए अच्छे समय की शुरुआत होगी. मेष राशि वाले लोगों के लिए नौकरी में प्रमोशन और व्यापार में तरक्की के योग बनेंगे. आप लोगों को अटका पैसा वापस मिल सकता है. लंबे समय से चल रहे काम सफल हो सकते हैं.

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि वाले लोगों को हंस राजयोग से फायदा हो सकता है. आप लोगों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. घर-परिवार में खुशियों का आगमन होगा. परिवार में सुख-समृद्धि आएगी. आप लोगों के लिए आय के नए स्रोत बनेंगे. कर्क राशि वालों का तनाव कम होगा.

विज्ञापन

सिंह राशि

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, सिंह राशि वाले लोगों के लिए सूर्य और बुध की युति लाभकारी साबित हो सकती है. सूर्य-बुध की युति का निर्माण सिंह राशि में हो रहा है. आप लोगों को करियर में सफलता मिल सकता है. कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है. अटके हुए काम पूरे होंगे और मान-सम्मान बढ़ेगा.

विज्ञापन

धनु राशि

सावन सोमवार के आखिरी दिन बन रहे शुभ संयोग के साथ ही धनु राशि के लिए अच्छे समय की शुरुआत हो जाएगी. धनु राशि वालों को करियर में लाभ मिलेगा. धनु राशि वालों को अचानक से धनलाभ हो सकता है. आपको यात्रा के लिए जाना पड़ सकता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Sawan Somwar 2026: आज है सावन का चौथा सोमवार, जानिए शुभ मुहूर्त और नौकरी-व्यापार में तरक्की के उपाय

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola