Sawan Somwar 2026 Today: सावन का आखिरी सोमवार आज, महादेव की कृपा के लिए जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ

Sawan Somwar 2026 Today: आज 24 अगस्त को सावन महीने का चौथा और अंतिम सोमवार है. सावन के आखिरी सोमवार के दिन आपको व्रत-पूजन के साथ ही व्रत कथा का पाठ करना चाहिए.

SHIV JI.jpg

सावन सोमवार का आखिरी व्रत (PIC CREDIT - AI)

Sawan Somwar 2026 Today: सावन महीने का आखिरी सोमवार आज है. सावन के आखिरी सोमवार के दिन महादेव की पूजा-अर्चना करें और रुद्राभिषेक करें. शिव भक्तों को सुबह स्नान कर साफ वस्त्र पहनने के बाद शिवालय जाकर शिवलिंग पर जलाभिषेक करना चाहिए. सोमवार का व्रत करने और महादेव की पूजा से जीवन से कष्टों का अंत कर सकते हैं. आज जलाभिषेक के शुभ मुहूर्त और सोमवार व्रत कथा के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

सोमवार व्रत शुभ संयोग

आज अभिजित मुहूर्त में अभिषेक कर सकते हैं. दोपहर को 12 बजे से लेकर 12 बजकर 50 मिनट पर अभिजित मुहूर्त रहेगा. इसके साथ ही प्रीति योग और आयुष्मान योग बन रहा है. आज शाम को प्रदोष काल के समय भी आप महादेव की पूजा और जलाभिषेक कर सकते हैं. प्रदोष काल का समय शाम को 6 बजकर 30 मिनट से लेकर रात को 8 बजकर 30 मिनट के बीच रहेगा. आप इस बीच पूजा कर सकते हैं.

विज्ञापन

सावन सोमवार व्रत कथा (Sawan Somwar Vrat Katha)

पौराणिक कथाओं के अनुसार, एक नगर में एक साहूकार रहता था. वह निर्धन था और उसे संतान सुख की प्राप्ति नहीं हो रही थी. इसके कारण वह परेशान रहता था. साहूकार हर सोमवार का शिव जी की पूजा और व्रत करता था. उसकी भक्ति से प्रसन्न होकर माता पार्वती ने शिव जी को कहा कि, आप अपने भक्त की इच्छा पूरी क्यों नहीं करते हैं. तब शिव जी ने कहा कि, इसके भाग्य में पुत्र प्राप्ति का सुख नहीं है. अगर पुत्र होता है, तो वह अल्पायु होगा और 12 वर्ष की उम्र में मर जाएगा.

विज्ञापन

साहूकार को हुई पुत्र की प्राप्ति

शिव जी और पार्वती की बात सुनकर साहूकार को दुख नहीं हुआ. साहूकार लगातार शिव जी की भक्ति और सोमवार का व्रत करता रहा. साहूकार की पत्नी गर्भवती हुई और उसे पुत्र की प्राप्ति हुई. वह प्रसन्न नहीं था, क्योंकि, उसे पता था की पुत्र की अल्पायु है. 11 वर्ष की उम्र में अपने साहूकार की पत्नी से साहूकार से पुत्र के विवाह के लिए कहा. साहूकार ने विवाह के लिए मना कर दिया और अपने पुत्र को पढ़ने के लिए काशी भेज दिया.

विज्ञापन

साहूकार का पुत्र अपने मामा के साथ काशी के लिए चला गया. रास्ते में एक जगह एक राजकुमारी का विवाह हो रहा था, लेकिन राजकुमार एक आंख से काना था. तब राजकुमार के पिता ने साहूकार के पुत्र से विवाह करा दिया. उसने विवाह के बाद राजकुमारी की चुन्नी पर लिख दिया कि, तुम्हारा विवाह मेरे से हुआ है, लेकिन जिसके साथ तुम्हें जाना है, वह एक आंख से काना है. मैं पढ़ने के लिए काशी जा रहा हूं.

वह काशी चला गया. इसके बाद 12 वर्ष की आयु होने पर उसकी मृत्यु हो गई. तब माता पार्वती और शिव जी वहां से जा रहे थे. बालक के मामा के विलाप की आवाज सुनकर वह रुके. माता पार्वती ने शिव जी से बालक को जीवित होने का वरदान देने के लिए कहा, उन्होंने कहा वरना इसके माता-पिता भी मृत्यु को प्राप्त हो जाएंगे. इसके बाद साहूकार का पुत्र जीवित हो गया. वह अपनी शिक्षा पूरी करके वापस लौट आएं. साहूकार और उसकी पत्नी दोनों भूखे-प्यासे बेटे का इंतजार कर रहे थे. उन दोनों ने प्रण लिया था कि, अगल उन्हें पुत्र की मृत्यु का समाचार मिलेगा, तो वह अपने प्राण त्याग देंगे. सोमवार व्रत के दिन इस व्रत कथा का पाठ अवश्य करें. इसी प्रकार सोमवार का व्रत करने वाले के जीवन से सभी दुखों का अंत होता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ