Somvati Amavasya: आज फाल्गुन मास की अमावस्या है। सोमवार को आने के कारण आज सोमवती अमावस्या का शुभ संयोग भी बन रहा है। ऐसे में आप भी कुछ बहुत ही आसान से उपाय करके अपनी किस्मत को चमका सकते हैं। जानिए ऐसे ही कुछ टोटकों के बारे में
यह भी पढ़ें: आज अमावस्या पर इन उपायों को करते ही मिट जाएंगे सब कष्ट
अमावस्या के इन उपायों को आज करने से होगा लाभ (Somvati Amavasya Ke Upay)
धन-संपत्ति पाने के लिए
यदि आप भी अथाह धन-संपदा पाना चाहते हैं तो आज शाम को घर के ईशान कोण में गाय के घी का दीपक जलाएं। इसमें बाती बनाने के लिए रुई के बजाय मौली का प्रयोग करें। साथ ही दीपक में थोड़ी सी केसर भी डालें। यह टोटका आपके घर में मां लक्ष्मी के स्थाई वास का मार्ग प्रशस्त करता है।
बीमारी से मुक्ति पाने के लिए
अगर कोई व्यक्ति बहुत ज्यादा रोगी है और दवाईयां असर नहीं कर रही हैं तो यह उपाय कर सकते हैं। आज रात को एक ताजा नींबू घर के मंदिर में रख दें। अगले दिन इस नींबू को रोगी व्यक्ति के सिर पर से 7 बार उल्टा घुमाकर चार टुकड़े कर दें। इसके बाद चौराहे पर जाकर चार अलग-अलग दिशाओं में उसे फेंक दें। इससे तुरंत ही बीमारी सही होने लगेगी।
यह भी पढ़ें: केवल एक गिलास पानी बदल देगा आपकी किस्मत, ऐसे करें उपाय
मानसिक चिंता एवं संताप से मुक्त होने के लिए
सोमवती अमावस्या पर सोमवार और अमावस्या दोनों का संयोग होता है। इस दिन खीर बनाएं। उस खीर का भगवान शिव को भोग लगाएं, इसके बाद उसे भिखारियों तथा छोटे गरीब बच्चों में बांट दें। ध्यान रखें कि उस खीर को आपको या आपके परिवार को नहीं खाना है। पूरा का पूरा बांटना है। इस अमावस्या के उपाय सभी तरह की मानसिक चिंताएं दूर होती हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
स्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
9 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
15 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines