Somvati Amavasya: आज शाम कर लें ये उपाय, ग्रह भी मानेंगे आपकी बात
Edited By Sunil Sharma

Edited By Sunil Sharma

Somvati Amavasya: आज फाल्गुन मास की अमावस्या है। सोमवार को आने के कारण आज सोमवती अमावस्या का शुभ संयोग भी बन रहा है। ऐसे में आप भी कुछ बहुत ही आसान से उपाय करके अपनी किस्मत को चमका सकते हैं। जानिए ऐसे ही कुछ टोटकों के बारे में
यह भी पढ़ें: आज अमावस्या पर इन उपायों को करते ही मिट जाएंगे सब कष्ट
यदि आप भी अथाह धन-संपदा पाना चाहते हैं तो आज शाम को घर के ईशान कोण में गाय के घी का दीपक जलाएं। इसमें बाती बनाने के लिए रुई के बजाय मौली का प्रयोग करें। साथ ही दीपक में थोड़ी सी केसर भी डालें। यह टोटका आपके घर में मां लक्ष्मी के स्थाई वास का मार्ग प्रशस्त करता है।
अगर कोई व्यक्ति बहुत ज्यादा रोगी है और दवाईयां असर नहीं कर रही हैं तो यह उपाय कर सकते हैं। आज रात को एक ताजा नींबू घर के मंदिर में रख दें। अगले दिन इस नींबू को रोगी व्यक्ति के सिर पर से 7 बार उल्टा घुमाकर चार टुकड़े कर दें। इसके बाद चौराहे पर जाकर चार अलग-अलग दिशाओं में उसे फेंक दें। इससे तुरंत ही बीमारी सही होने लगेगी।
सोमवती अमावस्या पर सोमवार और अमावस्या दोनों का संयोग होता है। इस दिन खीर बनाएं। उस खीर का भगवान शिव को भोग लगाएं, इसके बाद उसे भिखारियों तथा छोटे गरीब बच्चों में बांट दें। ध्यान रखें कि उस खीर को आपको या आपके परिवार को नहीं खाना है। पूरा का पूरा बांटना है। इस अमावस्या के उपाय सभी तरह की मानसिक चिंताएं दूर होती हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: