---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

सिंह संक्रांति से चमकेगा 5 राशियों की किस्मत का सितारा, सूर्य कृपा से करियर-कारोबार छुएगा बुलंदियां

Singh Sankranti 2024: नवग्रहों के राजा सूर्यदेव शुक्रवार 16 अगस्त, 2024 की शाम 7 बजकर 53 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इस ज्योतिष घटना को 'सिंह संक्रांति' कहते हैं। यूं तो इसका असर सभी राशियों पर पड़ने की संभावना है, लेकिन 5 राशियों के जातकों विशेष रूप से लाभान्वित होंगे। आइए जानते हैं, ये 5 राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

Singh Sankranti 2024: जब ग्रहों के स्वामी सूर्यदेव एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में जाते हैं, तो इस खगोलीय घटना को ‘संक्रांति’ कहते हैं। सूर्य प्रत्येक राशि में लगभग 30 दिनों तक गोचर करते हैं। राशि चक्र में 12 राशियां होने के कारण एक साल में कुल 12 संक्रांतियां होती हैं। साल 2024 की पांचवीं संक्रांति 16 अगस्त को है, जब सूर्य कर्क राशि से निकल कर स्वराशि (अपनी राशि) सिंह में गोचर करेंगे। इस ज्योतिष घटना को ‘सिंह संक्रांति’ कहते हैं।

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, जब कोई ग्रह अपनी राशि में होते हैं, तो वे काफी बली यानी मजबूत हो जाते हैं। इसलिए सूर्य की सिंह संक्रांति अधिकांश राशियों के लिए लाभकारी है, लेकिन 5 राशियों के जातकों के जीवन पर इसका बेहद सकारात्मक असर होने के योग हैं। आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

सिंह संक्रांति का राशियों पर असर

मिथुन राशि

सूर्य की सिंह संक्रांति से मिथुन राशि के जातकों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। आपमें एक नई अंतर्दृष्टि विकसित होगी। साझेदारी के व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छा-खासा लाभ हो सकता है। शिक्षण के काम से जुड़े जातकों को मान-सम्मान के साथ धन लाभ भी होगा। नौकरीपेशा लोगों की भाग-दौड़ खत्म होगी। लाइफ पार्टनर की हेल्प से कोई नया काम शुरू हो सकता है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के ऊपर सिंह संक्रांति का बेहद से सकारात्मक प्रभाव पड़ने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को उनकी मेहनत के अनुरूप काम का रिजल्ट मिलने से मन खुश रहेगा। आय के नए स्रोत मिलने से जीवन में स्थिरता आएगी। बिजनेस में जबरदस्त आर्थिक लाभ हो सकता है। आपकी स्वास्थ्य समस्याएं सुलझने वाली हैं। मन प्रसन्न रहेगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Numerology: इन 4 तारीखों में जन्मे व्यक्ति धन कमाने में होते हैं माहिर, गुरु बृहस्पति की रहती है विशेष कृपा

कन्या राशि

सिंह राशि में सूर्य गोचर का कन्या राशि के जातकों के ऊपर बेहद से सकारात्मक असर होने की संभावना है। विदेश से कारोबार कर रहे जातकों के लाभ के मार्जिन में उछाल आएगा। स्टूडेंट्स जातकों को परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के जीवन से काम का बोझ खत्म होने की संभावना है।

---विज्ञापन---

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के ऊपर सिंह राशि में सूर्य गोचर का असर बेहद से पॉजिटिव हो सकता है। आपके स्वभाव में सकारात्मक बदलाव आने के योग हैं। कार्यस्थल पर माहौल सकारात्मक रहेगा। पिता की खराब सेहत ठीक होने से राहत की सांस लेंगे। इनकम के लिए उचित प्रयास में सफलता मिलेगी। लाइफ पार्टनर के सहयोग से आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं।

मीन राशि

नवग्रहों के स्वामी की चाल में बदलाव होने से मीन राशि के जातकों के जीवन अनुकूल असर होने के योग हैं। आपके जीवन की मुश्किलें खत्म होने का समय आ गया है। साथ ही, आपकी सभी मानसिक परेशानियां खत्म होंगी। धन की आमद बढ़ेगी। घरवालों के बीच चल रही अनबन दूर होने से माहौल शांतिपूर्ण और सकारात्मक रहेगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: मां से म‍िली उपेक्षा…गुरु से शाप और इंद्र से छल, जानें कर्ण से जुड़ी अनसुनी कहान‍ियां

ये भी पढ़ें: महाभारत का पूरा युद्ध देखने वाले बर्बरीक कलियुग में कैसे बने कृष्ण के अवतार खाटू श्याम? जानें अद्भुत कहानी

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Aug 08, 2024 02:16 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola