हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

शुक्रवार को ऐसे करें मां दुर्गा की आराधना, दूर होंगे सारे कष्ट

विज्ञापन

Shukrawar Ke Upay: ज्योतिष में शुक्रवार का दिन मां भगवती आद्यशक्ति को समर्पित है। इस समय भगवान शिव का प्रिय सावन माह चल रहा है। ऐसे में यदि सावन के शुक्रवार को मां भगवती तथा भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कुछ आसान से उपाय किए जाए तो निश्चित रूप से हर समस्या से मुक्ति पाई जा सकती है। आचार्य अनुपम जौली से जानिए ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में

यह भी पढ़ें: सुपारी और जनेऊ का यह टोटका दिलाएगा कामयाबी, आज ही आजमाएं

शुक्रवार को करें ये उपाय (Shukrawar Ke Upay)

  • शुक्रवार के दिन भगवान विष्णु सहित मां लक्ष्मी की पूजा करें तथा उन्हें मोगरे का इत्र चढ़ाएं। इसके साथ ही उन्हें पीले पुष्प, पीले वस्त्र तथा पीली मिठाई अर्पित करें। इससे धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं।
  • यदि कोई बड़ा संकट आ रहा है तो शुक्रवार के दिन त्र्यक्षरी मंत्र का जप करते हुए दूध मिश्रित जल से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। उन्हें बिल्व पत्र, पुष्प, फल, नैवेद्य आदि अर्पित करें। इससे समस्या समाप्त होगी।
  • संतान प्राप्ति के लिए शुक्रवार के दिन हारसिंगार तथा पारिजात का पौधा घर में लाकर लगाना चाहिए। नन्हें बच्चों के समान ही इन पौधों की देखभाल करनी चाहिए। इस उपाय से संतान प्राप्ति का योग बनता है।
  • ज्योतिष में गाय को भी शुक्र का कारक बताया गया है। अतः शुक्रवार को गाय की सेवा करें। उसे अपने हाथ से घी चुपड़ी रोटी और गुड़ खिलाएं। ऐसा संभव न हो तो चारा खिलाएं। इससे घर में संपन्नता आती है।
  • शत्रु नाश तथा अन्य समस्त कष्टों से मुक्ति के लिए दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहिए। मां दुर्गा की आराधना करने से भक्तों का हर संकट मिट जाता है और दुर्भाग्य का नाश होकर सौभाग्य प्राप्ति होती है।

यह भी पढ़ें: इस मंदिर में महिलाओं के वस्त्र पहन कर पुरुष करते हैं पूजा, मिलती है सरकारी नौकरी और सुंदर पत्नी!

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola