---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Shukrawar ke Upay: शुक्र को करें मां दुर्गा के ये उपाय, गरीबी, शत्रु और बीमारियों से पीछा छूटेगा

Shukrawar ke Upay: ज्योतिष में सप्ताह के सभी दिन किसी न किसी देवता को समर्पित किए गए हैं। केवल शुक्रवार एक ऐसा वार है जिसे मां भगवती आद्यशक्ति को समर्पित किया गया है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन मां भगवती के दुर्गा, लक्ष्मी व काली स्वरूप की आराधना करनी चाहिए। उनकी पूजा तथा स्तुति […]

---खबर नीचे जारी है---

Shukrawar ke Upay: ज्योतिष में सप्ताह के सभी दिन किसी न किसी देवता को समर्पित किए गए हैं। केवल शुक्रवार एक ऐसा वार है जिसे मां भगवती आद्यशक्ति को समर्पित किया गया है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन मां भगवती के दुर्गा, लक्ष्मी व काली स्वरूप की आराधना करनी चाहिए। उनकी पूजा तथा स्तुति से व्यक्ति अपने जीवन में जो चाहें, वो पा सकता है।

यदि भक्त इस दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर लेते हैं तो उनके जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती। इसी तरह मां दुर्गा की पूजा करने पर सभी तरह के सुख मिलते हैं, पारिवारिक कलह नष्ट होती है। उनकी देवी की आराधना (Shukrawar Ke Upay) से व्यक्ति की जन्मकुंडली के सभी अशुभ ग्रह भी शुभ फल देने लगते हैं। यदि इस दिन पूजा कर मां काली को प्रसन्न कर लिया जाए तो ऐसे व्यक्ति के शत्रु स्वतः ही नष्ट हो जाते हैं। जानिए ऐसे ही कुछ चमत्कारिक उपायों के बारे में

यह भी पढ़ेंः Long Ke Totke: हर बिगड़ा काम बना देगा लौंग का यह उपाय, मंगलवार को ऐसे करें टोटका

शुक्रवार को करें मां दुर्गा के ये उपाय (Shukrawar Ke Upay)

शुक्रवार को मां दुर्गा की पूजा कर चंडी पाठ या दुर्गासप्तशती का पाठ करना चाहिए। यदि इस दिन व्रत करते हुए मां दुर्गा की पूजा करें तो व्यक्ति जो चाहें, वह पा सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

इस दिन मां दुर्गा तथा उनके रौद्र स्वरूप काली को जवाकुसुम (गुड़हल) का पुष्प अर्पित किया जाए, उनके लाल रंग के वस्त्र धारण कराए जाएं, देसी घी का दीपक जलाकर उनकी जोत लें और आरती करें तो व्यक्ति की समस्त इच्छाएं पूर्ण होती हैं। स्वयं भी पूजा में लाल रंग या पीले रंग के वस्त्र पहनें तो अधिक फलदायी होता है।

यदि मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो शुक्रवार के दिन उनकी पूजा करनी चाहिए। उन्हें लाल पुष्प, सफेद चंदन का तिलक तथा देसी घी का दीपक अर्पित करना चाहिए। इसके बाद उन्हें खीर का भोग चढ़ाएं और व्रत करें। व्रत के बाद उस खीर को प्रसाद स्वरूप में ग्रहण करें। इससे घर की गरीबी नष्ट होती है और व्यक्ति के जीवन में समृद्धि आती है। यदि इस उपाय को लगातार 21 शुक्रवार किया जाए तो बड़े से बड़ा कर्ज भी चुक जाता है।

---खबर नीचे जारी है---

किसी निर्धन कन्या का विवाह करवाने से भी मां प्रसन्न होती हैं। इसी प्रकार शुक्रवार को यदि किसी भिखारन अथवा गरीब कन्या को भोजन और नए वस्त्र दान दिए जाएं तो भी मां दुर्गा का आशीर्वाद मिलता है। ऐसे व्यक्ति पर कभी कोई संकट नहीं आता है।

शुक्रवार को करें मां दुर्गा के इन मंत्रों का जप (Powerful Durga Mantra for Money)

यदि आप इनमें से कोई भी उपाय नहीं कर सकते तो आपको मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए मंत्रों का जप करना चाहिए। आप श्रीसूक्त, लक्ष्मी स्रोत अथवा कनकधारा स्रोत का पाठ कर सकते हैं। इसके अलावा भी कई अन्य मंत्र हैं जिनका शुक्रवार को जप किया जाना चाहिए। लक्ष्मीजी के 3 प्रमुख मंत्र निम्न प्रकार हैं-

---खबर नीचे जारी है---
  • ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै
  • ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मी नमः
  • ॐ ह्रीं दुं दुर्गायै नमः

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Jul 14, 2023 02:50 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola