---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

शुक्रवार को किन उपायों को करने से मां लक्ष्मी की कृपा, जानें नियम

Shukrawar Vrat Niyam Aur Upay: मां लक्ष्मी और शुक्र देव की कृपा पाने के लिए शुक्रवार खास माना गया है। शास्त्रों में इस दिन को लेकर खास नियम बताए गए हैं। शुक्रवार के उपाय, क्या करें क्या नहीं और व्रत नियम जानिए।

---खबर नीचे जारी है---

Shukrawar Ke Upay Hindi: शुक्रवार मां लक्ष्मी, कुबेर और शुक्र ग्रह से जुड़ा माना गया है। इस दिन से जुड़ी कई मान्यताएं प्रचलित हैं। मान्यता के अनुसार, जो कोई शुक्रवार का व्रत रखता है उसे इस दिन नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए। साथ ही इस दिन पैसे का लेनदेन भी सोच-समझकर करना चाहिए। शुक्र देव और मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए शुक्रवार के खास उपाय और नियम जानिए।

शुक्रवार के उपाय

शुक्रवार को मां लक्ष्मी को खीर (कच्चा चावल वाला ) का भोग लगाना चाहिए। मां लक्ष्मी को खीर का भोग प्रिय माना गया है। इसके अलावा प्रत्येक शुक्रवार को राधा-कृष्ण मंदिर में जाएं और वहां भगवान को मीठा पान चढ़ाएं।

---खबर नीचे जारी है---

सप्ताह के पांचवे दिन यानी शुक्रवार को सुगंधित इत्र, सुंदरता के लिए इस्तेमाल की जाने वाली वस्तुएं और संगीत से जुड़े सामान इत्यादि खरीदना शुभ माना गया है। इसके अलावा सौंदर्य के सामान किसी को देने के लिए भी इस दिन खरीदे जा सकते हैं।

शुक्रवार को सफेद और नीले रंग के कपड़ों को पहनना शुभ माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ये दोनों रंग शुक्र देव को प्रिय हैं। अगर इस दिन सफेद रंग का वस्त्र नहीं पहन सकते हैं तो इस रंग का रुमाल अपने पास रखें।

---खबर नीचे जारी है---

शुक्र देव की कृपा पाने के लिए शुक्रवार का व्रत रखें। अगर संभव हो तो फलाहार ही ग्रहण करें। साथ ही व्रत के दौरान लक्ष्मी सूक्त का पाठ करें। ऐसा करने से शुक्र देव की कृपा प्राप्त होती है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मां लक्ष्मी को लाल रंग प्रिय है। ऐसे में शुक्रवार को उन्हें लाल रंग का कोई फूल अर्पित कर सकते हैं। हालांकि कमल का फूल मां लक्ष्मी को पसंद है।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: सूर्य का होगा खास नक्षत्र में प्रवेश, जानें किसके लिए लकी?

शुक्रवार को क्या ना करें?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति अच्छी नहीं है तो शुक्रवार को पैसे का लेन-देन नहीं करना चाहिए। जानकार बताते हैं कि इस स्थिति में अगर रुपये-पैसों का लेनदेन किया जाता है तो शुभ फल प्राप्त नहीं होता।

---खबर नीचे जारी है---

क्या ना करें

अगर कोई शुक्रवार का व्रत रख रहा है तो उसे व्रत नियम का पालन करना चाहिए। शुक्रवार व्रत नियम के मुताबिक इस दिन नॉनवेज और शराब का सेवन नहीं करना चाहिए। यहां तक कि शुक्रवार व्रत के दौरान किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Jan 19, 2024 07:15 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola