---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

5 फेंगशुई टिप्स दिलाएंगे मां लक्ष्मी की कृपा! दिखेगा सकारात्मक असर

Feng Shui Tips: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए 5 फेंगशुई टिप्स बेहद खास माने गए हैं। ये खास चीनी वास्तु उपाय धन के लिए भी शुभ है।

---खबर नीचे जारी है---

Feng Shui For Maa Lakshmi: चीनी वास्तु शास्त्र यानी फेंगशुई में भी घर में सकारात्मक ऊर्जा को बरकरार रखने के लिए खास उपाय बताए गए हैं। जिस प्रकार वास्तु शास्त्र ऊर्जा पर आधारित है, उसी तरह फेंगशुई टिप्स भी सकारात्मक ऊर्जा के लिए खास है। चीनी वास्तु टिप्स भी आसपास सकारात्मक ऊर्जा को बरकरार रखने में मददगार है। फेंगशुई के खास टिप्स को फॉलो करने से मां लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है, ऐसी मान्यता है। आइए जानते हैं फेंगशुई के 5 खास टिप्स।

3 पैर वाला मेंढक

चीनी वास्तु शास्त्र में तीन पैर वाले मेंढक को लकी चार्म कहा जाता है। इसे घर में रखने से शुभता और सकारात्मकता का संचार होता है। इसको घर को मुख्य द्वार का के नजदीक अंदर की ओर लगाना चाहिए। ध्यान रखना है कि इस लकी चार्म को भूलकर भी किचन या वॉशरूम में नहीं लगना चाहिए।

---खबर नीचे जारी है---

लाफिंग बुद्ध

फेंगशुई टिप्स के अनुसार, घर में लाफिंग बुद्ध की मूर्ति लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता रहता है। हंसते हुए लाफिंग बुद्ध की तस्वीर को हमेशा घर के मुख्य प्रवेश द्वार पर अंदर की ओर लगाना चाहिए। इससे घर में सकारात्क ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। परिवार के सदस्य हमेशा खुश रहते हैं।

गोल्डेन फिश

चीनी वास्तु शास्त्र कहता है कि गोल्डेन फिश घर की खुशहाली में चार चांद लगाते हैं। फेंगशुई के मुताबिक इसको ड्राइंग रूम में लगना चाहिए। ऐसा करने से घर में धन का ठहराव होता है। साथ ही घर में हमेशा पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता रहता है।

---खबर नीचे जारी है---

चीनी सिक्के

तीन चाइनीच क्वाइन को फेंगशुई को खास महत्व दिया गया है। इसको लाल रिबन में बांधकर घर में लटकाना शुभ माना गया है। फेंगशुई का यह उपाय धन के लिए खास है। माना जाता है कि इसे घर में लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है।

चाइनीज कछुआ

कछुआ का वास्तु और फेंगशुई दोनों में खास महत्व है। कछुआ को सौभाग्य का प्रतीक माना गया है। फेंगशुई के अनुसार, घर में कछुआ को हमेशा उत्तर में रखना चाहिए। ऐसा करने से हर कार्य में सफलता प्राप्त होती है। साथ ही साथ घर-परिवार के लोगों की आर्थिक तरक्की होती रहती है।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: नए साल में करें इन वास्तु टिप्स को फॉलो, सेहत रहेगी अच्छी

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Jan 09, 2024 12:15 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola