Shukrawar Ke Upay: संसार में शायद ही कोई व्यक्ति ऐसा होगा जिसे कोई भी समस्या न हो। फिर भी कई बार जीवन में ऐसा समय आता है जब व्यक्ति चहुंओर से निराश हो जाता है। ऐसे समय में यदि महादेव को याद किया जाए तो हर संकट टल जाता है।
ज्योतिष के अनुसार सोमवार को भगवान भोलेनाथ का प्रिय वार बताया गया है। शिव के सभी पूजा-पाठ और कर्मकांड भी इसी दिन किए जाते हैं। फिर भी तंत्र शास्त्र में कुछ ऐसे उपाय है जिन्हें यदि शुक्रवार के दिन किया जाए तो तुरंत लाभ होता है। शुक्रवार के इन उपायों को करते ही व्यक्ति की समस्या दूर होने लगती है और वह हर चिंता से मुक्त हो जाता है। जानिए ऐसे ही कुछ उपायों (Shivji ke upay) के बारे में
यह भी पढ़ें: Ekadashi Vrat: एकादशी के टोटके बना देते हैं बिगड़ी किस्मत, हर मनोकामना होती है पूरी
सौभाग्य के लिए शुक्रवार को करें शिव के उपाय (Shukrawar Ke Upay)
- बहुत से लोग पितृ दोष के चलते विभिन्न संकटों से जूझते रहते हैं। यदि वे समस्त भूतों के अधिपति शिव की शरण लें तो उनके सब संकट टल जाएंगे। शुक्रवार के दिन शिवलिंग पर काले तिल चढ़ाने से पितृ दोष दूर होता है।
- अगर आपको ऐसा लगता है कि आने वाला समय कठिन है या कोई बड़ी समस्या आपके सामने आ सकती हैं तो शिवलिंग का गुड़ मिले जल से अभिषेक करें। इससे संकट आने से पहले ही टल जाते हैं।
- जन्मकुंडली में चन्द्रमा आदि ग्रहों का दोष होने पर दूध में केसर मिलाएं। इस केसर मिश्रित दूध को चांदी के लोटे या गिलास में लेकर उससे भगवान शिव का अभिषेक करें। इससे समस्त ग्रह दोष दूर होते हैं।
- भगवान भोलेनाथ इस समस्त सृष्टि के नियंता है। ऐसा कोई कार्य नहीं जो उनके लिए असंभव हो। उन्हें याद करते ही हर संकट दूर हो जाता है। यदि कोई ऐसा संकट आपके सामने आ गया है कि आपके लिए उससे निपटना मुश्किल हो चुका है तो भी उनसे सहायता मांगे। इसके लिए शुक्रवार के दिन शिव-पार्वती दूर मिश्रित जल से अभिषेक कर उनका पूजन करें। पूजा के बाद उनसे क्षमा प्रार्थना कर अपने कष्ट दूर करने की प्रार्थना करें। जल्द ही आपके समस्त दुख दूर हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें: Dharma Karma: छप्पर फाड़ बरसेगा पैसा, आज अभी करें गणेशजी का यह उपाय
सारे आर्थिक संकट दूर करेंगे शुक्र के ये उपाय (Shukra Ke Upay)
- आर्थिक समृद्धि के लिए शुक्रवार को महादेव के मंदिर में गाय के घी का दीपक जलाएं। भगवान को श्वेत पुष्प, बिल्वपत्र, माला, पुष्प आदि समर्पित करें। उन्हें प्रसाद में फल अर्पित करें। अंत में आरती कर प्रसाद सभी को बांटे और स्वयं भी ग्रहण करें। इससे जल्दी ही पैसे की तंगी दूर होगी।
- यदि जॉब या व्यापार में दिक्कत आ रही है तो भी आप शुक्रवार के उपाय के रूप में भोलेशंकर से प्रार्थना कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें शुक्रवार को गन्ने के रस से अभिषेक कराएं। जल्दी ही जॉब में प्रमोशन होगा और हर चिंता से मुक्त हो जाएंगे। यदि व्यापार करते हैं तो व्यापार में भी आपको लाभ होगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष के ज्ञान पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
लाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
14 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
1 day agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
4 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
6 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines