Shukra Vakri: सुख-वैभव के दाता ग्रह हुए वक्री, इन 3 राशियों को रहना होगा बेहद संभलकर!

Shukra Vakri: सुख-वैभव के दाता ग्रह शुक्र मार्च 2, 2025 से वक्री होकर उल्टी चाल चल रहे हैं और वे अपनी वक्री अवस्था में कुल 43 दिनों तक रहेंगे। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, शुक्र के वक्री होने से 3 राशियों के जातकों को बेहद संभलकर रहना होगा। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

shukra-vakri-venus-retrograde

Shukra Vakri: शुक्र सुख, धन, संपत्ति, वैभव, ऐश्वर्य, आकर्षण, प्रेम, वैवाहिक जीवन के सुख, भोग-विलास के दाता और स्वामी ग्रह हैं। उनकी चाल में में किसी भी प्रकार के बदलाव से जीवन के इन सभी पहलुओं और सेक्टर पर व्यापक असर होता है। दूसरी और ज्योतिष सिद्धांत के अनुसार, शुक्र ग्रह सदैव गोचर करते रहते हैं। अपनी गोचर अवस्था में ही दैत्याचार्य शुक्रदेव रविवार मार्च 2, 2025 की सुबह में 6 बजकर 4 मिनट के बाद मीन राशि में वक्री होकर उल्टी चाल चल रहे हैं।

विज्ञापन

ज्योतिष गणना के अनुसार, शुक्र ग्रह अपनी वक्री अवस्था में कुल 43 दिनों तक रहेंगे और फिर 13 अप्रैल, 2025 को मार्गी होकर सीधी चाल चलेंगे। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, सुख-वैभव के दाता शुक्र के वक्री होने का असर यूं तो सभी राशियों के जातकों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों के जातकों को बेहद संभलकर रहना होगा। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

मेष राशि

शुक्र के वक्री होने का मेष राशि के जातकों पर प्रभाव काफी गहरा होने के योग बन रहे हैं। शुक्र प्रेम और संबंधों का कारक ग्रह है। वक्री शुक्र के कारण मेष राशि वालों के वैवाहिक जीवन में तनाव और मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। पार्टनर के साथ संवादहीनता और गलतफहमी बढ़ सकती है। शुक्र धन और सुख-सुविधाओं का कारक है। वक्री शुक्र के कारण मेष राशि वालों को आर्थिक नुकसान हो सकता है। खर्चों में वृद्धि और अनावश्यक खर्चों के कारण आर्थिक तंगी की स्थिति बन सकती है। शुक्र के वक्री होने से मेष राशि वालों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं, खासकर त्वचा और मूत्र संबंधी रोगों की आशंका बढ़ सकती है।

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि पर भी वक्री शुक्र का प्रभाव नकारात्मक हो सकता है। वक्री शुक्र के कारण कन्या राशि वालों के कामकाजी जीवन में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। कार्यस्थल पर तनाव और सहकर्मियों के साथ मतभेद हो सकते हैं। शुक्र के वक्री होने से कन्या राशि वालों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, खासकर पाचन तंत्र और त्वचा संबंधी रोगों की आशंका बढ़ सकती है। वक्री शुक्र के कारण कन्या राशि वालों को आर्थिक नुकसान हो सकता है। अनावश्यक खर्चों के कारण आर्थिक तंगी की स्थिति बन सकती है।

वृश्चिक राशि

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, वृश्चिक राशि पर भी वक्री शुक्र का प्रभाव काफी नकारात्मक हो सकता है। इस राशि के प्रेम संबंधों में उथल-पुथल: वृश्चिक राशि वालों के प्रेम संबंधों में तनाव और अविश्वास की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। प्रेमी या प्रेमिका के साथ मनमुटाव और झगड़े हो सकते हैं। वक्री शुक्र के कारण वृश्चिक राशि वालों को धन हानि का सामना करना पड़ सकता है। निवेश और व्यापार में नुकसान हो सकता है। शुक्र के वक्री होने से वृश्चिक राशि वालों को मानसिक तनाव और चिंता की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इससे उनका आत्मविश्वास कमजोर हो सकता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Numerology: मां लक्ष्मी इन 4 मूलांकों की तारीखों में जन्मे लोगों पर रहती हैं मेहरबान, इनमें कहीं आप भी तो नहीं!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ