Shukra Uday 2023: ज्योतिषीय गणना के मुताबिक प्रत्येक ग्रह एक निश्चित समय अंतराल के लिए दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। जब कभी भी ग्रह अपनी राशि बदलते हैं तो उसका असर राशिचक्र की साभी राशियों पर पड़ता है। इस क्रम में सुख-समृद्धि, धन-वैभव के कारक शुक्र देव 18 अगस्त को कर्क राशि में उदित होने जा रहे हैं। बता दें कि शुक्र देव 4 अगस्त 2023 को अस्त हुए थे। ऐसे में शुक्र के उदय से जहां कुछ राशि वालों के अच्छे दिन आएंगे, वहीं कुछ राशियों को शुक्र के राशि परिवर्तन का नकारात्मक असर होगा। आइए जानते हैं कि शुक्र का कर्क राशि में उदय किन राशियों के लिए अशुभ माना जा रहा है।
मिथुन राशि
ज्योतिष शास्त्र के जानकारों के मुताबिक, शुक्र का उदय मिथुन राशि वालों के लिए शुभ नहीं है। दरअसल इस दौरान आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। संभव है कि व्यापार में आर्थिक नुकसान उठाना पड़े। इसके साथ ही इस दौरान फिजूलखर्जी बढ़ेगी। इसके अलावा मानसिक तनाव का भी सामना करना पड़ सकता है। इतना नहीं, इस दौरान रिश्तों को लेकर बहुत सावधान रहना होगा। ध्यान रहे, इस दौरान बिजनेस में निवेश करने से भी बचना होगा।
यह भी पढ़ें: Lucky Charm: अगर अपकी पत्नी में हैं ये 4 गुण, समझिए आपके अधिक भाग्यशाली और कोई नहीं!
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए शुक्र का उदित होना शुभ संकेतक नहीं है। इस दौरान जीवन में कई प्रतिकूल परिणाम देखने को मिलेंगे। कार्यस्थल पर अनावश्यक तनाव बना रहेगा। इसके अलावा बिजनेस में भी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ेगा। सुख के साधनों में कमी आएगी। इस दौरान कोई भी आर्थिक फैसला बिल्कुल सोच-समझकर लेना होगा।
धनु राशि
शुक्र का उदित होना धनु राशि वालों के लिए अशुभ रहेगा। शुक्र-उदय की अवधि में रोजगार को लेकर सावधान रहना होगा। घर-परिवार में अनावश्यक कलह पैदा हो सकती है। इस दौरान सुख के साधनों में अभाव नजर आएगा। इसके अलावा लव लाइफ में परेशानी बढ़ सकती है। संतान पक्ष के अशुभ समाचार मिल सकता है।
वृश्चिक राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र का उदय वृश्चिक राशि वालों की आर्थिक स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगा। इस अवधि में आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा। इसके अलावा बिजनेस में पैसा फंस सकता है। निवेश करने से पहले अच्छी तरह से विचार करना होगा। खर्च की अधिकता के कारण मन अशांत रहेगा। इसके साथ ही इस दौरान घरेलू खर्चों में भी विद्धि होगी।
यह भी पढ़ें: Maa Lakshmi: मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय है ये 1 पौधा, घर में कहीं भी लगाने पर होगी धनवर्षा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
पितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
4 hrs agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
8 hrs agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
3 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
4 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
5 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines