Surya Gochar: शुक्र से पहले सूर्य ने किया गोचर; बढ़ेगी इन 3 राशियों की मुश्किलें, होगा घाटा!

Surya Gochar 2024: बीते दिनों सूर्य देव ने धनु राशि में गोचर कर लिया है, जिसके बाद अब शुक्र देव की चाल बदलेगी। चलिए जानते हैं शुक्र से पहले सूर्य ने किस दिन गोचर किया है और उसका नकारात्मक प्रभाव किन-किन राशियों के ऊपर पड़ने वाला है।

Surya Shukra Gochar 2024

बिगड़ेगी सेहत, बढ़ेगा तनाव!

विज्ञापन
विज्ञापन

वैदिक पंचांग के अनुसार, 22 दिसंबर 2024, दिन रविवार को देर तार 10 बजकर 25 मिनट पर शुक्र देव धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर करेंगे। हालांकि इससे 6 दिन पहले सूर्य देव की चाल बदलेगी। 15 दिसंबर 2024, दिन रविवार को देर रात 10 बजकर 19 मिनट पर सूर्य ने धनु राशि में गोचर कर लिया है। जहां पर वह आने वाले 29 से 30 दिन तक मौजूद रहेंगे। चलिए जानते हैं उन तीन राशियों के बारे में, जिनके जातकों के ऊपर शुक्र से पहले सूर्य गोचर का अशुभ प्रभाव पड़ेगा।

सूर्य बढ़ाएंगे इन 3 राशियों की परेशानी!

वृषभ राशि

सूर्य गोचर का अशुभ प्रभाव वृषभ राशि के जातकों के जीवन पर पड़ेगा। पैसों की कमी के कारण नौकरीपेशा जातकों को मानसिक तनाव रहेगा। जिन लोगों का खुद का काम है, उनके मुनाफे में कमी आने की संभावना है। उम्रदराज जातकों ने अपनी सेहत का खास ध्यान नहीं रखा, तो सर्दी-जुकाम और खांसी की समस्या उन्हें परेशान कर सकती है। वृषभ राशि के जातकों की लव लाइफ में आने वाले कुछ दिनों तक तनाव रहेगा। साथी संग लड़ाई होने के कारण मूड ऑफ रहेगा।

विज्ञापन

तुला राशि

किसी भी जगह निवेश करना इस समय तुला राशि के लोगों के लिए सही नहीं रहेगा। अन्यथा आगे चलकर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग जॉब कर रहे हैं, उनका एक्सीडेंट हो सकता है। इसके अलावा त्वचा से संबंधित कोई गंभीर समस्या भी हो सकती है। बिजनेसमैन की नई डील समय पर पूरी नहीं हो पाएगी, जिसकी वजह से उन्हें नुकसान होने की संभावना है। छात्रों की दोस्तों संग बेवजह हाथापाई हो सकती है।

मीन राशि

दिसंबर माह के आखिरी कुछ दिन मीन राशि के जातकों के हित में नहीं रहेंगे। कारोबारियों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा। दुकानदारों के मुनाफे में कमी आएगी। अविवाहित जातक बेवजह कानूनी मामले में फंस सकते हैं। उम्रदराज लोगों की सेहत खराब हो सकती है। जुकाम और खांसी की समस्या सर्दियों में परेशान करेगी। गलत जगह पर निवेश करने के कारण मीन राशि के जातकों को घाटा हो सकता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ