Shukra Shani Yuti: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और राशियों का खास संबंध होता है। ग्रहों द्वारा राशि और नक्षत्र परिवर्तन से 12 राशियों पर अलग-अलग तरह का प्रभाव पड़ सकता है। साल 2024 के समाप्त होने से पहले कई ग्रह गोचर करेंगे। शुक्र ग्रह द्वारा नए साल से पहले राशि परिवर्तन किया जाएगा, तो शनि ग्रह द्वार नक्षत्र परिवर्तन किया जाएगा। बात करें धन-वैभव के देवता शुक्र की तो 28 दिसंबर 2024 को रात 11 बजकर 48 मिनट पर शुक्र ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में पहले से राशि में विराजमान शनि के साथ शुक्र की युति होगी। 28 जनवरी 2025 तक कुंभ राशि में शुक्र विराजमान रहेंगे। इस तरह से 30 दिनों तक शुक्र और शनि की युति बनी रहेगी, जो 12 राशियों में से 3 राशियों के लिए फलदायी रहेगी। आइए जानते हैं वो खुशकिस्मत 3 राशियां कौन-कौन सी हैं?
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों के लिए शुक्र और शनि की युति लाभकारी रहेगी। नया साल, नई उम्मीदों और विचारों के साथ रहेगा। कुछ बड़ा करने का सोच सकेंगे। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकेगी। सामाजिक कार्यों के अलावा धार्मिक कार्य भी मन लगाकर करेंगे। जीवनसाथी का साथ मिल सकेगा। अविवाहित की शादी हो सकती है। रिश्ते नए बनेंगे और पुराने दोस्तों से तालमेल बेहतर हो सकेगा।
तुला राशि
शुक्र-शनि की युति तुला राशि के लिए लाभकारी रहेगी। नए साल से पहले ही कुछ अच्छा सुनने को मिल सकता है। आय वृद्धि के नए अवसर प्राप्त हो सकेंगे। कारोबार में तरक्की हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। समाज में आपका मान और सम्मान बढ़ सकेगा। कर्ज मुक्ति होने की भी संभावना है।
ये भी पढ़ें- Shani Gochar: शनि के गुरु के नक्षत्र में जाने से 5 राशियों की मौज, 2025 से चमकेगा भाग्य!
कुंभ राशि
शुक्र गोचर और शनि के साथ युति होने पर कुंभ राशि के लिए समय उत्तम रहेगा। जीवन की सभी समस्याएं दूर होने वाली हैं। पार्टनर के साथ तालमेल अच्छा हो सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। निवेश करने का सोच सकते हैं, जो मुनाफे के साथ रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में सफलता मिल सकती है। धन वृद्धि के योग बनेंगे।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- Mesh Horoscope 2025: करियर, नौकरी, व्यापार से लेकर संबंध के मामले में कैसा रहेगा पूरा साल?
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
15 hrs agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
3 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
6 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines