हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Shukra Shani Yuti: 28 दिसंबर को चमकेगी 3 राशियों की किस्मत, बन रही है शुक्र और शनि की युति

Shukra Shani Yuti 2024: धन-वैभव के दाता शुक्र जल्द राशि परिवर्तन करेंगे, जिसके साथ शनि के साथ शुक्र की युति बनेगी। आइए जानते हैं इससे किन 3 राशियों का लाभ होगा?

विज्ञापन
शुक्र शनि युति 2024

Shukra Shani Yuti 2024: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति पर अपनी राशि और कुंडली के अनुसार ग्रहों का शुभ व अशुभ असर पड़ता है। इसलिए जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन या नक्षत्र परिवर्तन करता है तो इससे 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। 15 नवंबर 2024 को कर्मफल दाता शनि, स्वराशि कुंभ में मार्गी होंगे। जबकि, शुक्र ग्रह द्वारा 28 दिसंबर को कुंभ राशि में प्रवेश किया जाएगा। कुंभ राशि में पहले से शनि विराजमान होने के कारण शुक्र के साथ युति बन रही है।

दिसंबर में कब होगा शुक्र गोचर?

धन-वैभव के दाता शुक्र द्वारा 28 दिसंबर 2024 को रात के समय 11 बजकर 48 मिनट पर राशि परिवर्तन किया जाएगा। इस दौरान शुक्र द्वारा कुंभ राशि में प्रवेश किया जाएगा। शुक्र और शनि एक साथ कुंभ में विराजमान होंगे, जिससे बन रहे दुर्लभ संयोग से 3 राशियों के लोगों को लाभ होगा। आइए जानते हैं वो खुशकिस्मत राशियां कौन सी हैं?

मेष राशि

शुक्र द्वारा कुंभ राशि में प्रवेश करने से आपके कई काम बनेंगे। जीवनसाथी के साथ आपका संबंध अच्छा होगा। नौकरीपेशा लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। बच्चों के साथ आप कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। नई उम्मीद और कामयाबी के साथ आपका आने वाला दिन रहेगा। बिजनेस में तरक्की के नए दरवाजे खुलेंगे। धन लाभ होने का योग बन रहा है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-  7 राशियों पर शनिदेव की खास मेहरबानी! कुंभ राशि में होंगे शनि मार्गी

वृषभ राशि

पूरे विश्वास के साथ आप जिस काम को करने का सोच लेंगे, उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। लोगों के साथ आपकी बातचीत पहले से अच्छी होगी। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। सेहत अच्छी रहेगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकेगी। मनमुटाव दूर होगा और परिजनों के साथ प्यार बढ़ेगा।

विज्ञापन

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों के लिए शुक्र-शनि की युति बेहद लाभकारी रहेगी। आप तरक्की की ओर अपना कदम बढ़ाने के लिए तैयार हो जाएंगे। सेहत पहले से बेहतर रहेगी। लव लाइफ भी अच्छी रहेगी। पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। समाज में आपकी नई पहचान बनेगी। आपसी प्यार बढ़ेगा। धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होगी।

ये भी पढ़ें- इन 3 राशियों पर 7 साल के लिए मंगल की महादशा! धन-संंपत्ति में होगी बढ़ोतरी

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola