---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Guru Gochar 2025: 10 अप्रैल तक 5 राशियों की मौज, गुरु बरसाएंगे अपार धन और कृपा

Guru Gochar 2025: नौ ग्रहों में से एक गुरु ग्रह ने नक्षत्र परिवर्तन कर लिया है। ऐसे में 10 अप्रैल 2025 तक 5 राशियों की मौज होने वाली है। आइए जानते हैं वो राशियां कौन सी हैं?

---खबर नीचे जारी है---

Guru Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नौ ग्रह और 12 राशियों का खास संबंध होता है। जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो इसका शुभ और अशुभ असर सभी राशियों पर पड़ता है। साल 2024 समाप्त होने वाला है और फिर नए साल 2025 की शुरुआत हो जाएगी। इस साल नौ ग्रह गोचर करेंगे। जबकि, कुछ ग्रह 2024 के आखिरी महीने में गोचर करने के कारण 2025 तक कुछ राशियों के लिए लाभकारी रहेंगे। उन ग्रहों में से एक गुरु ग्रह भी है।

जी हां, देवगुरु बृहस्पति ने 28 नवंबर, गुरुवार को दोपहर 1 बजकर 10 मिनट पर नक्षत्र परिवर्तन कर लिया है। गुरु ग्रह ने रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश किया है और इस नक्षत्र में 10 अप्रैल 2025 तक विराजमान रहने वाले हैं। ऐसे में 5 राशियों पर गुरु ग्रह 10 अप्रैल तक मेहरबान भी रहेंगे। आइए जानते हैं वो भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं?

---खबर नीचे जारी है---

मेष राशि

मेष राशि के लोगों के लिए गुरु नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी है। व्यापार में तरक्की मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन का अवसर मिल सकता है। रुका धन वापस मिलने की भी संभावना है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। गुस्से पर काबू रखें और परिजनों के साथ अच्छे बातचीत करेंगे तो आपको हर कदम पर उनका साथ मिलेगा। कुछ नया आपकी जिंदगी में होने के लिए तैयार है। पार्टनर के साथ संबंध अच्छे होंगे और आपसी प्यार बढ़ेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लिए गुरु नक्षत्र परिवर्तन उत्तम रहेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धन संबंधित लाभ हो सकता है। कार्यस्थल में सहयोगियों का साथ मिल सकता है। प्रमोशन की बात चल सकती है। परिजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे और रिश्ते में सुधार होगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

---खबर नीचे जारी है---

सिंह राशि

आपके लिए अप्रैल 2025 तक का समय अच्छा रहेगा। कामयाबी की ओर कदम बढ़ाए रखेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। धन में वृद्धि और उच्च स्तर में सफलता मिलने का भी संयोग बन रहा है। वाद-विवाद से आप दूर रहेंगे और रिश्ते पहले से अच्छे रहेंगे।

 ये भी पढ़ें- नए साल की शुरुआत के साथ 3 राशियों के अच्छे दिन शुरू, सूर्य और गुरु ग्रह होंगे मेहरबान

---खबर नीचे जारी है---

धनु राशि

धनु राशि के लिए गुरु का नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी रहेगा। बिना वजह के तनाव से आप दूर रहेंगे। समाज में पहचान बनेगी। बिगड़े काम सफलतापूर्वक पूरे होंगे। धन हानि हो चुकी है तो घबराए नहीं, अब मुनाफा होने वाला है। कामकाज में तरक्की और नौकरीपेशा लोगों की उन्नति हो सकती है।

मकर राशि

मकर राशि के लोगों के लिए गुरु नक्षत्र परिवर्तन फलदायी रहेगा। समाज में पहचान बनेगी। रिश्ते सुधरेंगे। घर में मंगल कार्यक्रम हो सकता है। जिनकी शादी नहीं हुई, गुरु की कृपा से विवाह के योग बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी और आय में वृद्धि हो सकती है।

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

 ये भी पढ़ें- Gold Side Effects: ये 3 राशियां भूलकर भी न पहनें सोना, बिगड़ सकता है सेहत से लेकर भाग्य

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Nov 28, 2024 02:12 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola