Shukra Shani Yuti 2024: सुख-संपदा और धन-वैभव के कारक शुक्र देव को दैत्य गुरु कहा जाता है, जो लगभग 26 दिन बाद राशि परिवर्तन करते हैं। समय-समय पर राशि परिवर्तन करने से हर माह किसी न किसी ग्रह संग शुक्र की युति होती है, जिसका असर हर एक राशि के जातकों के जीवन पर देखने को मिलता है। साल 2024 खत्म होने से पहले शुक्र ग्रह की युति कर्मफल दाता शनिदेव के साथ होगी। शनि देव को सबसे क्रूर ग्रह माना जाता है, जो व्यक्ति को उसके अच्छे और बुरे कर्मों के हिसाब से फल देते हैं।
वैदिक पंचांग के अनुसार, 28 दिसंबर 2024 को देर रात 11:48 मिनट पर शुक्र देव कुंभ राशि में गोचर करेंगे। जहां पर पहले से ही न्यायकर्ता शनि महाराज विराजमान हैं। कुंभ राशि में 28 जनवरी 2025 तक शनि देव मौजूद रहेंगे। 28 दिसंबर को कुंभ राशि में शुक्र के प्रवेश करते ही शुक्र-शनि की युति होगी, जिससे कुछ राशियों के जातकों को विशेष लाभ होगा। चलिए जानते हैं शुक्र शनि के मिलन से किन राशियों को सबसे ज्यादा लाभ होगा।
ये भी पढ़े- Kaalchakra Today: सितंबर में 12 राशियों में किसे मिलेगा पार्टनर का साथ? जानें पंडित सुरेश पांडेय से
मकर राशि
मकर राशि में शुक्र देव पहले से विराजमान हैं, जिसके कारण इस राशि के लोगों को लाभ होने की संभावना अधिक है। युवाओं को करियर में एक के बाद एक कई बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। नई नौकरी की तलाश में जुटे लोगों की ख्वाहिश पूरी हो सकती है। कारोबारियों और नौकरीपेशा लोगों के भौतिक सुख में वृद्धि होगी। बिजनेसमैन के आय के नए स्त्रोत खुलेंगे, जिससे धीरे-धीरे आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगेगी।
कुंभ राशि
शनि-शुक्र की युति कुंभ राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगी। परिवारवालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करने से पुराने मतभेद दूर होंगे। शादीशुदा लोगों की लव लाइफ में प्यार बढ़ेगा। कारोबारियों को साल खत्म होने से पहले बिजनेस से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। अपना मकान खरीदने का सपना कुंभ राशि के लोगों का सच हो सकता है। इसके अलावा लंबे समय से अटके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं।
मीन राशि
कुंभ राशि में शनि-शुक्र की युति से मीन राशि के जातकों को सबसे ज्यादा लाभ होगा। दांपत्य जीवन में पिछले कुछ समय से चल रही समस्याएं, अगले एक हफ्ते में समाप्त हो जाएंगी। भाग्य के साथ के कारण कारोबारियों को खूब मुनाफा हो सकता है। युवाओं को जीवन में शानदार तरक्की मिलने के साथ-साथ धन लाभ होने के भी प्रबल संयोग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों को नई नौकरी मिल सकती है। जहां वेतन में इजाफा होने के साथ-साथ पद में भी बढ़ोतरी होगी।
ये भी पढ़ें- सावधान! Pitru Paksha में इन 7 चीजों का दान करना पड़ सकता है भारी, जानें श्राद्ध के नियम
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
5 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
22 hrs agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines