Shukra Shani Rahu Yuti: 29 मार्च से बदल जाएगी 3 राशियों की जिंदगी! शुक्र, शनि और राहु बनाएंगे त्रिग्रही योग

Shukra Shani Rahu Yuti: 29 मार्च का दिन बहुत खास रहेगा क्योंकि न्यायाधीश शनि देव, गुरु की राशि में प्रवेश करेंगे और इस राशि में पहले से विराजमान ग्रहों के साथ युति का निर्माण करेंगे। ऐसे में किन 3 राशियों की किस्मत चमक सकती है? आइए जानते हैं।

Shukra Shani Rahu Yuti Life of 3 zodiac signs will change from 29 March 2025 Venus Saturn and Rahu will form Trigrahi Yoga

शुक्र शनि और राहु की युति

Shukra Shani Rahu Yuti: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार करीब ढाई साल बाद कर्मफल दाता और न्यायाधीश शनि राशि परिवर्तन करते हैं। स्वयं राशि कुंभ से निकलकर गुरु ग्रह की राशि में प्रवेश करेंगे। मीन राशि में शनि गोचर से कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक और नकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। मीन राशि में पहले से शुक्र, बुध, सूर्य और राहु ग्रह विराजमान हैं और युति बना रहे हैं। 29 मार्च को शनि गोचर होने पर शुक्र और राहु के साथ तीनों ग्रह त्रिग्रही योग का निर्माण करेंगे। मूल त्रिकोण राशि कुंभ से निकलकर मीन राशि में विराजमान होने पर शनि द्वारा शुक्र और राहु के साथ त्रिग्रही योग का निर्माण किया जाएगा। आइए जानते हैं इससे किन 3 राशियों की जिंदगी बदल सकती है?

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों के लिए समय लाभकारी रहेगा। त्रिग्रही योग जीवन में सकारात्मक बदलाव के साथ रहेगा। लंबे समय से जिन कार्यों को करने का प्लान था वो जल्दी पूरा हो सकेगा। सेहत अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र में उन्नति का योग बनेगा। धन वृद्धि के योग बनेंगे जो आर्थिक स्थिति में बदलाव कर सकेंगे। परिवार के लोगों के साथ संबंध सुधरेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। बिजनेस को बढ़ाने के लिए नई योजनाएं काम आ सकती हैं।

विज्ञापन

मिथुन राशि

भाग्य का पूरा साथ प्राप्त हो सकता है। मिथुन राशि के लिए त्रिग्रही योग लाभकारी सिद्ध हो सकता है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कारोबार में उन्नति के योग बनेंगे। जीवनसाथी का साथ प्राप्त होगा। सैलरी में बढ़ोतरी हो सकती है। कामकाज को बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बनाएंगे और उसमें सफल भी हो सकेंगे। घर में खुशी का माहौल रहेगा।

विज्ञापन

कुंभ राशि 

मीन राशि में शनि गोचर होने पर कुंभ राशि के लोगों पर साढ़ेसाती का अंतिम चरण शुरू हो जाएगा। त्रिग्रही योग से जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे। धन वृद्धि के खास योग बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। व्यापारियों के लिए समय अच्छा रहेगा। व्यापार को बढ़ाने का सोचेंगे। नौकरी बदलने का सोच रहे हैं तो समय अच्छा रहेगा।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ