---विज्ञापन---

Chandra Gochar: 30 मार्च से सवा 2 दिनों तक 3 राशियों की चमकेगी किस्मत! मंगल की राशि में चंद्र करेंगे गोचर

Chandra Gochar: 30 मार्च को चंद्र ग्रह के राशि परिवर्तन से 3 राशियों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं वो 3 राशियां कौन सी हैं?

Chandra Gochar 30 March 2025: सवा दो दिनों के लिए एक राशि में चंद्र ग्रह विराजमान रहते हैं। सबसे तेजी के साथ राशि परिवर्तन के लिए भी स्त्री और मन के कारक ग्रह जाने जाते हैं। नवरात्रि के पहले दिन यानी 30 मार्च को मंगल की राशि में सवा दो दिन के लिए चंद्र ग्रह विराजमान रहने वाले हैं और कुछ राशियों की किस्मत को चमकाने वाले हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार 30 मार्च रविवार को शाम 4 बजकर 34 मिनट पर मंगल की राशि मेष में चंद्र गोचर करेंगे। इससे किन 3 राशियों की किस्मत चमकने वाली है? आइए विस्तार से जानते हैं।

मेष राशि

---विज्ञापन---

मेष राशि के जातकों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव होने वाले हैं। आपको अपनी मेहनत का शुभ फल प्राप्त होने वाला है। धन वृद्धि के योग से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ प्राप्त हो सकता है। आपसी मतभेद दूर हो सकेंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। प्रेम संबंधित मामले में सफलता हासिल कर सकेंगे।

कर्क राशि

---विज्ञापन---

कर्क राशि के लिए चंद्र गोचर फलदायक रहेगा। तनाव से मुक्ति मिलेगी। मन में सकारात्मक विचार आएंगे जो हर क्षेत्र में सफलता दिला सकेंगे। रुके कार्यों को पूरा कर सकेंगे। आपसी मतभेद दूर हो सकेगा। मन अधिक प्रसन्न रहेगा। रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। किसी टूर प्लान की प्लानिंग कर सकते हैं।

मीन राशि

---विज्ञापन---

मीन राशि के जातकों के लिए चंद्र गोचर लाभकारी रहेगा। रिश्ते में मिठास बनी रहेगी। आपसी मतभेद दूर हो सकेंगे। घर वालों का साथ प्राप्त हो सकेगा। मन में एक अलग तरह का उत्साह रहेगा। वाद-विवादों से दूरी बनाकर रखेंगे। घर में कोई शुभ कार्यक्रम हो सकता है। धार्मिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। व्यापार को बढ़ाने का विचार कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- 3 अप्रैल से चमकेगा 3 राशियों का भाग्य! चंद्र ग्रह की राशि में होगा मंगल गोचर

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Mar 22, 2025 11:50 AM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola