Shukra Rashi Parivartan: साल 2024 जुलाई माह में सौभाग्य और वैभव के दाता शुक्र देव एक बार नहीं दो बार अपनी चाल बदलेंगे। इस समय शुक्र देवता मिथुन राशि में विराजमान हैं। 07 जुलाई को प्रात: काल 04:39 मिनट पर शुक्र देवता कर्क राशि में गोचर करेंगे। जहां वो 31 जुलाई तक रहेंगे। 31 जुलाई को दोपहर 02:40 मिनट वह सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। जहां शुक्र देवता 25 अगस्त 2024 तक विराजमान रहेंगे। जुलाई में शुक्र के डबल गोचर से सभी राशियों की लव लाइफ, करियर और सेहत पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा, लेकिन आज हम आपको उन 5 राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके लिए 25 अगस्त तक का समय अति शुभ है।
मीन राशि
बिजनेसमैन अपने परिवारवालों के साथ फॉरेन ट्रिप पर जा सकते है। दोपहर में आपका दोस्त आपको कोई शुभ समाचार दे सकता है, जिसे सुनने के बाद आपको बेहद खुशी होगी। अगले एक हफ्ते में मनचाही कंपनी में आपकी नौकरी लग सकती है। मकान या दुकान खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है।
ये भी पढ़ें- आज रात 11:50 मिनट से 4 राशियों के बुरे दिन होंगे शुरू! सूर्य नक्षत्र परिवर्तन से बढ़ेगी टेंशन
वृश्चिक राशि
नौकरीपेशा लोगों की आय में अकस्मात इजाफा हो सकता है, जिससे जल्द ही आप कर्ज के सारे पैसे लौटा पाएंगे। भाग्य से मिल रहे साथ की वजह से लंबे समय से अटके हुए काम धीरे-धीरे पूरे हो जाएंगे। कारोबारियों का बिजनेस से जुड़ा कोई केस कोर्ट में चल रहा है, तो उसमे उन्हें सफलता मिल सकती है।
सिंह राशि
गृहस्थ जीवन में चल रहे मनमुटाव दूर होंगे और एक बार सब कुछ ठीक हो जाएगा। छात्रों को स्कूल की किसी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल हो सकता है। खुद का मकान खरीदने की इच्छा जल्द पूर्ण हो सकती है। व्यापार में अकस्मात मुनाफा होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों की इनकम बढ़ सकती है।
मिथुन राशि
जिन लोगों की पिछले माह शादी हुई थी, वो पार्टनर संग शॉपिंग पर जा सकते हैं। डिनर के दौरान जीवनसाथी से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। बिजनेसमैन की एक बड़ी डील फाइनल होने से बिजनेस में अच्छा मुनाफा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों से उपहार मिल सकता है।
वृषभ राशि
खेल, कला और हेल्थ से जुड़े क्षेत्रों में काम कर रहे लोगों की सैलरी बढ़ सकती है, जिससे पहले के मुकाबले भविष्य में उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। छात्रों को स्कूल की किसी प्रतियोगिता में विजय होने के कारण पुरस्कार मिल सकता है। जिन लोगों की खुद की कपड़े की दुकान है, उन्हें धन लाभ हो सकता है।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra Today: आज है आषाढ़ और दर्श अमावस्या, पंडित सुरेश पांडेय से जानें 12 राशियों के अचूक उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
20 hrs agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
3 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
6 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines