Shukra Nakshatra Parivartan 2024: ज्योतिषियों के अनुसार, शुक्र देव को भौतिक सुख जैसे धन, ऐश्वर्य, संपत्ति, लग्जरी और यश का कारक ग्रह माना गया है। माना जाता है कि जब किसी व्यक्ति की कुंडली में शुक्र की स्थिति ठीक होती है उनकी किस्मत भी साथ देती है। साथ ही व्यक्ति का व्यक्तित्व भी चमकने लगता है। ज्योतिषियों के अनुसार, शुक्र ग्रह को तुला और वृषभ राशि का स्वामी ग्रह माना गया है। ऐसे में इन दो राशियों के लोग ऐश्वर्य, कला, सौंदर्य, संगीत और वैभव प्राप्त करते हैं। बता दें कि 14 अप्रैल को शुक्र देव 4 बजकर 41 मिनट पर रेवती नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र देव के नक्षत्र परिवर्तन करने से कुछ राशियों की किस्मत बदलने वाली है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि किन-किन राशियों का भाग्य बदलने वाला है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले लोगों के लिए शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन शुभ नहीं रहेगा। अचानक धन की हानि हो सकती है। कारोबार में घाटा लग सकता है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उन्हें नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है। सीनियर के साथ तालमेल अच्छा बना कर रखें। ताकि आपको आगे सहयोग मिल सके।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले लोगों के लिए शुक्र का गोचर ठीक नहीं रहेगा। शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन करने से कर्क राशि वाले लोग परेशान हो सकते हैं। मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है। साथ ही जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनको नौकरी से निकाला जा सकता है। कार्यक्षेत्र में ज्यादा दबाव बन सकता है।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले लोगों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। बिना मतलब के खर्चे बढ़ सकते हैं। अपने खर्चों पर कंट्रोल करना होगा। वरना आर्थिक तंगी हो सकती है। बता दें कि शुक्र देव के नक्षत्र परिवर्तन के बाद सिंह राशि वाले लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। न चाहते हुए भी कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है।
तुला राशि
तुला राशि वाले लोगों के लिए शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन कई मायने में अशुभ साबित हो सकता है। गोचर के बाद नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। साथ ही खर्चों में वृद्धि होगी। जो लोग फिजूल खर्च करते हैं उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। मन में तनाव की स्थिति बन सकती है।
वृश्चिक राशि
14 अप्रैल को हो रहे शुक्र के गोचर से वृश्चिक राशि वाले लोगों की आर्थिक तंगी की स्थिति बन सकती है। इस दौरान कर्ज की स्थिति बन सकती है। साथ ही किसी वाद-विवाद में फंस सकते हैं। इसलिए इन सभी से दूर रहने की कोशिश करें। वरना मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है।
यह भी पढ़ें- बुध की चाल बनाएगी इन राशियों को मालामाल, 19 अप्रैल से करेंगे मौज-मस्ती
यह भी पढ़ें- ‘विक्रम संवत 2081’ इन 3 राशियों के लिए बेहद शुभ, शनि और मंगल अगले एक साल तक रहेंगे मेहरबान
यह भी पढ़ें- दो दिन बाद खत्म होगा खरमास, मेष समेत 3 राशियों को हर कदम पर मिलेगा भाग्य का साथ
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
5 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
7 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines