---विज्ञापन---

Shukra Gochar: 13 अक्टूबर से 3 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, शुक्र की कृपा से बरसेगा पैसा!

Shukra Nakshatra Gochar: साल 2024 में 13 अक्टूबर को शुक्र देव वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे, जिसका शुभ प्रभाव खासकर तीन राशियों के जातकों की सेहत, करियर और आमदनी पर पड़ेगा। आइए जानते हैं उन्हीं राशियों के बारे में, जिनके लिए शुक्र का ये गोचर शुभ रहेगा।

Shukra Nakshatra Gochar 2024: धन-कला और संपदा-प्रेम के कारक ग्रह शुक्र का जन्म कुंडली में विशेष स्थान है, जो वृषभ और तुला राशि के स्वामी हैं। जिन लोगों के ऊपर शुक्र देव मेहरबान होते हैं, उनके जीवन में सदा प्यार और वैभव का वास रहता है। यहां तक कि पैसों की कमी का भी सामना नहीं करना पड़ता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 5 अक्टूबर 2024 को प्रात: काल 12 बजकर 20 मिनट पर शुक्र ने देवगुरु बृहस्पति के नक्षत्र विशाखा में प्रवेश कर लिया है। जहां पर वह 13 अक्टूबर 2024 तक मौजूद रहेंगे।

13 अक्टूबर 2024, दिन शनिवार को सुबह 06 बजकर 08 मिनट पर शुक्र देव वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। शनिवार को होने वाले शुक्र गोचर के कारण कुछ राशियों के जातकों को विशेष लाभ होगा। चलिए जानते हैं उन तीन राशियों के बारे में, जिनका गोल्डन टाइम 13 अक्टूबर 2024 से शुरू हो सकता है।

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

शुक्र का गोचर वृषभ राशि के जातकों को अशुभ की जगह शुभ फल प्रदान करेगा। इस राशि के जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों को हर काम में भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे वो आसानी से लक्ष्यों की प्राप्ति कर लेंगे। छात्र पूरे फोकस के साथ काम करेंगे, जिसके परिणामस्वरूप परीक्षा में अच्छे नंबर हासिल हो सकते हैं। व्यापारियों की आमदनी में वृद्धि होने के प्रबल योग बन रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Budh Gochar: 5 दिन बाद 3 राशियों पर टूटेगा दुखों का पहाड़! ग्रहों के राजकुमार करेंगे गोचर

---विज्ञापन---

तुला राशि

वृषभ राशि के जातकों के अलावा तुला राशि के लोगों के लिए भी शुक्र का गोचर शुभ रहेगा। पुराने बकाये की वसूली होन के कारण कारोबारियों को मानसिक शांति मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति के प्रबल योग बन रहे हैं। पदोन्नति के साथ वेतन में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है। तुला राशि के जातकों की धार्मिक कार्यों में भी रुचि बढ़ेगी, जिसके कारण मान-सम्मान में वृद्धि होने की भी संभावना है। इस राशि के जातक यदि कमर दर्द के कारण परेशान हैं, तो समस्या से छुटकारा मिलने की संभावना है।

कुंभ राशि

इस समय कुंभ राशि के जातकों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन 13 अक्टूबर 2024 के बाद स्थिति सामान्य होने की संभावना है। जिन लोगों के ऊपर कर्ज चढ़ा हुआ है, उन्हें अपार धन की प्राप्ति होगी, जिसके कारण वो आसानी से कर्ज के पैसे वापस कर देंगे। नए निवेश से कारोबारियों को अच्छा धन लाभ होने के योग हैं। छात्रों को अच्छे अंक हासिल होंगे, जिससे कारण माता-पिता मनचाहा गिफ्ट दे सकते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Kanya Pujan 2024: 10 या 11 अक्टूबर, किस दिन कन्या पूजन करना रहेगा शुभ? जानें सही तिथि और शुभ मुहूर्त

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Oct 05, 2024 11:52 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola