Shukra Gochar: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, सूर्य और चंद्रमा के बाद सभी नौ ग्रहों में शुक्र ग्रह सबसे चमकीले ग्रह हैं। माना जाता है कि शुक्र ग्रह का यह चमकीलापन उनके धन, वैभव, ऐश्वर्य और सौंदर्य के तेज का प्रतीक है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वे जीवन के सभी भौतिक सुख, भोग-विलास यानी लग्जरी के दाता हैं। वैवाहिक जीवन में कामसुख पर भी उन्हीं का नियंत्रण माना गया है।
ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, शुक्र ग्रह के न केवल राशि परिवर्तन से बल्कि उनके नक्षत्र परिवर्तन का भी देश-दुनिया, मौसम, प्रकृति और सभी राशियों पर असर पड़ता है। 16 अक्टूबर, 2024 की तारीख के शुरू होते ही मध्य रात्रि में 12 बजकर 12 मिनट पर सुख और वैभव के दाता शुक्र विशाखा नक्षत्र से निकलकर अनुराधा नक्षत्र में गोचर कर चुके हैं। उनके इस नक्षत्र परिवर्तन से 3 राशियों के अच्छे दिन शुरू होने की प्रबल संभावना है और इन राशियों के जातकों का घर धन-धान्य से भरा रहेगा। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?
अनुराधा नक्षत्र में शुक्र गोचर का राशियों पर असर
वृषभ राशि
अनुराधा नक्षत्र में शुक्र गोचर के असर से आप अधिक मिलनसार बनेगे। बातचीत करने में मधुरता बढ़ेगी। व्यापार में अच्छा खासा आर्थिक लाभ होने की संभावना है। कारोबार में विस्तार भी हो सकता है। नौकरी में वर्क प्लेस पर माहौल सकारात्मक रहेगा। आपके कामकाज में निपुणता आएगी। आपके काम की तारीफ होगी। आमदनी भी बढ़ने के चांसेज हैं। स्टूडेंट के करियर में प्रगति होगी। पढ़ाई में सफलता मिलेगी। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। बड़े भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर होंगे।
कन्या राशि
अनुराधा नक्षत्र में शुक्र गोचर का आपके ऊपर खास सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आप बेहद संतुलित और शांत रहेंगे। नए ग्राहक आने से व्यापारी लाभ कमाएंगे। नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर सफलता मिलेगी। साथ काम करने वाले लोगों का सहयोग मिलेगा। आपके उचित प्रयासों और प्लानिंग के साथ काम करने से जीवन के सभी क्षेत्रों में सफलता मिल सकती है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। लव लाइफ में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
तुला राशि
शुक्र गोचर के नक्षत्र परिवर्तन से आपमें गहन सोच और विश्लेषण करने की क्षमता विकसित होगी। आप आशावादी और उत्साहित बनेंगे। आपको नौकरी में नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार पर पॉजिटिव असर होगा। कारोबारी यात्राओं से लाभ होगा। खुदरा व्यापार में लाभ होगा। कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। लेनदेन में पारदर्शिता रहेगी। स्टूडेंट के करियर पर पॉजिटिव असर होगा, एग्जाम में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। लव लाइफ पर पॉजिटिव असर होगा, संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।