Shukra Nakshatra Gochar: 1 फरवरी से 3 राशियों का सूर्य की तरह चमकेगा भाग्य, शनि के नक्षत्र में शुक्र गोचर

Shukra Nakshatra Gochar: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र ग्रह द्वारा 1 फरवरी शनिवार को सुबह 08 बजकर 37 मिनट पर शनि के नक्षत्र उत्तराभाद्रपद में शुक्र गोचर करेंगे। आइए जानते हैं किन 3 राशियों की किस्मत चमकने वाली है।

Shukra Nakshatra transit From February 1st luck of 3 zodiac signs will shine like the sun Venus transit in Saturn constellation

शुक्र नक्षत्र परिवर्तन

Shukra Nakshatra Gochar: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की चाल का असर सभी राशियों पर पड़ता है। 12 राशियों पर शुभ और अशुभ दोनों तरह के प्रभाव पड़ते हैं। ऐश्वर्य, प्रेम, आकर्षण, सौभाग्य, धन, वैभव और विलासिता के कारक ग्रह शुक्र जब राशि या नक्षत्र परिवर्तन करते हैं तो इससे 12 राशियों पर अलग-अलग तरह से प्रभाव पड़ता है। 1 फरवरी को शुक्र ग्रह द्वारा शनि के नक्षत्र में प्रवेश किया जाएगा। शुक्र नक्षत्र गोचर से 3 राशियों की किस्मत सूर्य की तरह चमक सकती है, आइए जानते हैं वो राशियां कौन सी हैं?

विज्ञापन

वृषभ राशि

विज्ञापन

वृषभ राशि के लिए शुक्र द्वारा उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करना फलदायी रहेगा। सामाजिक तौर पर आपको लाभ ही लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होने का योग है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पति-पत्नी के संबंध में सुधार होगा। लव लाइफ पहले से बेहतर होगी। धार्मिक और रचनात्मक कार्यों में खास रुचि बढ़ सकती है।

वृश्चिक राशि

विज्ञापन

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा। धन वृद्धि के योग बन रहे हैं। आय वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा की गई मेहनत रंग ले आएगी और आपको सफलता हासिल होगी। प्रमोशन से लेकर अन्य लाभ प्राप्त हो सकेंगे। मन पहले से अधिक प्रसन्न रहेगा। व्यापारियों को व्यापार में तरक्की हासिल हो सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

कुंभ राशि

विज्ञापन

कुंभ राशि के लोगों के लिए शुक्र नक्षत्र परिवर्तन फलदायी रहेगा। लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। प्रेम संबंध में मधुरता बढ़ेगी। रिश्ते पहले से बेहतर होंगे। घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। पहले से अधिक आत्मविश्वास रहेगा। आप जिस काम को करने का ठान लेंगे वो जरूर पूरा हो सकेगा। मन में एक अलग उत्साह रहेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ