---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Surya Shani Yuti: 12 फरवरी से 3 राशियों की किस्मत चमकाएंगे सूर्य-शनि, दोनों ग्रहों की बनेगी युति

Surya Shani Yuti 2025: ग्रहों के राजा सूर्य कुंभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं जिसके बाद शनि ग्रह के साथ युति बनेगी। ऐसे में 3 राशियों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं वो राशियां कौन सी हैं?

---विज्ञापन---

Surya Shani Yuti 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के राजा सूर्य कुछ ही दिनों में राशि परिवर्तन करेंगे। मकर राशि से निकलकर शनि की राशि कुंभ में प्रवेश करेंगे, इसके साथ ही कर्मफल दाता शनि के साथ सूर्य की युति बनेगी। दोनों ग्रहों की युति 12 राशियों में से 3 राशियों के जातकों के लिए लाभकारी रहेगी। द्रिक पंचांग के अनुसार 12 फरवरी, बुधवार को कुंभ राशि में सूर्य गोचर करेंगे। इस राशि में पहले से शनि ग्रह विराजमान हैं जिस कारण दोनों ग्रहों की युति बनेगी। आइए जानते हैं सूर्य गोचर के साथ 12 फरवरी को किन 3 राशियों की किस्मत चमकने वाली है?

मेष राशि

मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल है और इस राशि के लिए सूर्य गोचर फलदायी रहेगा। शत्रु ग्रह शनि के साथ सूर्य की युति बन रही है जो आपस में पिता और बेटा का रिश्ता रखते हैं, मेष राशि के लिए लाभकारी रहने वाले हैं। इस राशि के लोगों की किस्मत चमकने वाली है। नौकरी में प्रमोशन और कारोबारियों का कारोबार में मुनाफा हो सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। धन वृद्धि के योग बन रहे हैं।

---विज्ञापन---

सिंह राशि

सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है और इस राशि के लिए सूर्य का कुंभ राशि में प्रवेश करना लाभकारी रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ा-चढ़ा रहेगा। नौकरी करते हैं तो समय अच्छा रहेगा। कारोबार में तरक्की हासिल कर सकते हैं। मन में एक अलग उत्साह रहेगा, जो आपको सफलता दिला सकता है। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन भी हो सकता है। छात्रों का करियर बन सकेगा। सफलता के नए दरवाजे खुलेंगे।

कुंभ राशि

कुंभ राशि में पहले से शनि ग्रह विराजमान हैं और इसी राशि में सूर्य प्रवेश करने वाले हैं। ऐसे में दोनों ग्रहों की युति बनना कुंभ राशि के लिए फलदायी रहेगी। समाज में मान और सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत रहेगी। धार्मिक कार्यों की ओर खास रुचि बढ़ेगी। धन वृद्धि के योग बन सकते हैं। पारिवारिक तौर पर खुशहाली रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। व्यापारियों को व्यापार में लाभ हो सकता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Weekly Horoscope: मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा ये पूरा सप्ताह? 

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Jan 31, 2025 10:46 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola