2 सितंबर से मालामाल होंगी ये 3 राशियां, वैभव के दाता शुक्र बरसाएंगे अपार धन

Shukra Nakshatr Gochar 2024: 2 सितंबर से वैभव के दाता शुक्र ग्रह हस्त नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। उनके इस गोचर से कई राशियों पर प्रभाव पड़ेगा, लेकिन ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 3 राशि के जातकों को इस गोचर से विशेष लाभ होने की संभावना है। आइए जानते हैं, ये 3 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

shukra-nakshatr-gochar-2024

Shukra Nakshatr Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष के शुभ ग्रह शुक्र अभी उत्तरा फाल्गुनी में नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं, जहां उन्होंने 22 अगस्त, 2024 को प्रवेश किया है। वहीं सोमवार 2 सितंबर को शुक्र 05:20 AM बजे से हस्त नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। शुक्र ग्रह का उत्तरा फाल्गुनी से नक्षत्र परिवर्तन कर हस्त नक्षत्र में जाने से राशियों पर शुभ और अशुभ दोनों असर होंगे, लेकिन ज्योतिष गणनाओं के मुताबिक 3 राशियों पर इसका बेहद सकारात्मक असर होने के योग हैं। आइए जानते है, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं और इन राशियों के जातकों के जीवन पर क्या-क्या पॉजिटिव प्रभाव होने की संभावना है?

विज्ञापन

हस्त नक्षत्र में शुक्र गोचर का राशियों पर असर

वृषभ राशि

हस्त नक्षत्र में शुक्र गोचर से आपके स्वभाव और पर्सनालिटी में काफी बदलाव आएगा। आपकी छवि अधिक आकर्षक और बोली मीठी हो जाएगी। मन प्रसन्न रहेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। जॉब में सफलता मिलेगी। प्रमोशन के योग बन रहे हैं। व्यापार में वृद्धि होगी। धन लाभ के योग बनेंगे। कोई बड़ी नई डील मिलने की प्रबल संभावना है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, रिश्ते मजबूत होंगे। स्वस्थ भोजन करें और नियमित रूप से व्यायाम करें।

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि के जातक अधिक आकर्षक और मिलनसार बनेंगे। मानसिक स्थिति मजबूत रहेगी, तनाव कम होगा। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। नए कस्टमर मिलने से व्यापार में लाभ होगा। करियर और पढ़ाई के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। धन कमाने के प्रयास से धन लाभ के योग बन रहे हैं। लव लाइफ में मधुरता आएगी। विवाह के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य समस्याएं दूर होंगी। धार्मिक कार्यों में लगे रहने से आपको मानसिक शांति मिलेगी।

कुंभ राशि

हस्त नक्षत्र में शुक्र गोचर से मीन राशि के जातकों में भावुकता बढ़ सकती है, लेकिन यह आपको और रोमांटिक बना सकती है। मानसिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी। आपमें नई अंतर्दृष्टि विकसित होगी और रचनात्मकता बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, रिश्ते मजबूत होंगे। लव लाइफ में मधुरता आएगी रोजगार और नौकरी दोनों में तरक्की होगी। व्यापार में लाभ होगा और नए सौदे मिलेंगे। धन लाभ के योग बनेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। नकारात्मक विचारों से दूर रहें और सकारात्मक सोच रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ