---विज्ञापन---

Shukra Margi 2025: शुक्र की सीधी चाल इन 3 राशियों के लिए रहेगी शुभ, पूरी होंगी अधूरी ख्वाहिशें!

Shukra Margi 2025: धन-वैभव के दाता शुक्र अप्रैल माह में सीधी चाल चलेंगे, जिसे मार्गी चाल भी कहा जाता है। चलिए जानते हैं वर्ष 2025 में शुक्र की मार्गी चाल से किन तीन राशियों को सबसे ज्यादा लाभ होने की संभावना है।

Shukra Margi 2025: शुक्र ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में कला, ऐश्वर्या, धन, सौंदर्य, संगीत, प्रेम, कामवासना और वैभव का दाता माना जाता है। जब भी शुक्र की चाल बदलती है, तो उसका प्रभाव व्यक्ति के इन पहलुओं पर सबसे पहले पड़ता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, शुक्र देव समय-समय पर राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। गोचर के अलावा शुक्र देव वक्री और मार्गी चाल भी चलते हैं, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के ऊपर पड़ता है।

साल 2025 में शुक्र देव मार्गी चाल चलेंगे, जिसके शुभ प्रभाव से कुछ राशियों को विशेष लाभ होगा। चलिए जानते हैं इस बार शुक्र की सीधी चाल से किन तीन राशियों को मोटा फायदा होगा।

---विज्ञापन---

2025 में कब मार्गी होंगे शुक्र?

पंचांग के अनुसार, 2 मार्च 2025 को सुबह 6 बजकर 4 मिनट पर शुक्र देव वक्री चाल चलेंगे, जो 43 दिन तक इसी अवस्था में रहेंगे। 43 दिन बाद 13 अप्रैल 2025, दिन रविवार को सुबह 06:31 मिनट पर शुक्र मार्गी होकर सीधी चाल चलेंगे।

ये भी पढ़ें- Chandra Ketu Yuti 2025: चंद्र-केतु के पास आने से इन 3 राशियों की खुलेगी किस्मत, धन लाभ के साथ होगी तरक्की!

---विज्ञापन---

शुक्र मार्गी का राशियों पर प्रभाव

कन्या राशि

शुक्र मार्गी के दौरान कन्या राशि के लोगों को खास फायदा होगा। जीवनसाथी संग रिश्ते में सुधार होगा और लाइफ में प्यार बढ़ेगा। छात्रों को एग्जाम में अच्छे नंबर आएंगे, जिसके बाद पिता से मनचाहा गिफ्ट भी मिल सकता है। धर्म-कर्म में बड़े-बुजुर्गों की रुचि बढ़ेगी। कारोबारी और नौकरीपेशा जातकों की आय में बढ़ोतरी होगी, जिसके बाद वो नई संपत्ति खरीदने के बारे में सोच सकते हैं।

वृश्चिक राशि

कन्या के अलावा वृश्चिक राशि के जातकों को भी शुक्र मार्गी से लाभ होगा। घरवालों के बीच मनमुटाव चल रहा है, तो वो जल्द दूर होगा। युवा वर्ग दोस्तों के साथ विदेश घूमने जा सकते हैं। उम्रदराज जातकों की सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरीपेशा जातक यदि मन लगाकर काम करेंगे, तो समय पर टारगेट पूरा हो जाएगा। टारगेट पूरा होने के बॉस आपके काम की तारीफ भी कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

धनु राशि

हाल ही में जिन लोगों ने दुकान खोली है, उन्हें अच्छा-खासा मुनाफा होगा। घर में किसी का रिश्ता तय हो सकता है, जिससे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। कारोबारियों का काम बढ़ेगा और मुनाफे में भी वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों की आय बढ़ेगी, जिसके बाद वो आसानी से कर्ज के पैसे वापस कर पाएंगे। अप्रैल माह तक उम्रदराज जातकों की सेहत बढ़िया रहेगी।

ये भी पढ़ें- Surya Gochar 2025: मार्च में इन 3 राशियों की बढ़ेगी टेंशन! सूर्य 3 बार करेंगे नक्षत्र परिवर्तन

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Feb 21, 2025 11:35 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola