---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Chandra Ketu Yuti 2025: चंद्र-केतु के पास आने से इन 3 राशियों की खुलेगी किस्मत, धन लाभ के साथ होगी तरक्की!

Chandra Ketu Yuti: साल 2025 में मई माह में चंद्र और केतु की युति बन रही है। वैसे तो इस युति का मिलाजुला प्रभाव सभी राशियों की जिंदगी पर पड़ेगा। परन्तु 12 में से किसी 3 राशियों को सबसे ज्यादा फायदा होने की संभावना है, जिनके राशिफल के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

---विज्ञापन---

Chandra Ketu Yuti 2025: चंद्र और राहु दोनों ही एक दूसरे से अलग ग्रह हैं। चंद्र को जहां भावना, माता, मन और मनोबल का दाता माना जाता है। वहीं केतु को आध्यात्म, मोक्ष, वैराग्य और तांत्रिक आदि का नियंत्रण ग्रह माना जाता है, जो करीब 18 माह बाद राशि परिवर्तन करते हैं। जबकि चंद्र देव सवा दो दिन में राशि गोचर कर लेते हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार, साल 2025 में 18 मई को दोपहर 4 बजकर 30 मिनट पर केतु सिंह राशि में गोचर करेंगे। केतु के राशि परिवर्तन के कुछ दिन बाद चंद्र भी सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इस साल 1 जून को देर रात 9 बजकर 36 मिनट पर चंद्र का सिंह राशि में प्रवेश होगा। ऐसे में 1 जून 2025 को देर रात सिंह राशि में चंद्र और केतु की युति बनेगी। चलिए जानते हैं इस बार चंद्र-केतु के पास आने से किन तीन राशियों की किस्मत का ताला खुल सकता है।

मिथुन राशि

चंद्र-केतु के पास आने से मिथुन राशि के जातकों का भाग्य चमक सकता है। धन प्राप्ति के नए स्रोत खुलेंगे, जिससे पैसों की कमी से छुटकारा मिलेगा। युवाओं को करियर में उन्नति के शानदार अवसर प्राप्त होंगे और पिता संग रिश्ता मजबूत होगा। व्यापार में आर्थिक लाभ होगा। हाल ही में जिन लोगों का विवाह हुआ है, उनके घर में खुशियां बढ़ेंगी और जल्द ही परिवार में कोई बड़ा समारोह हो सकता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Zodiac Signs: ये 3 राशियां कभी किसी को नहीं बताती अपनी भावनाएं, चुपचाप कर जाती हैं खेला!

कर्क राशि

चंद्र और राहु की कृपा से कर्क राशि के जातकों को धन लाभ होने की संभावना है। निवेश के नए अवसर मिलेंगे, जिससे कारोबारियों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नौकरी कर रहे जातकों की मनचाही कंपनी में जॉब लग सकती है। जो लोग विवाहित हैं, उनके घर में खुशियां बरकरार रहेंगी। जल्द ही कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। जिन लोगों की आयु 50 से 90 के बीच है, उनका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और तनाव कम होगा।

---विज्ञापन---

धनु राशि

मिथुन और कर्क के अलावा धनु राशि के जातकों के ऊपर भी चंद्र और केतु की युति का शुभ प्रभाव पड़ेगा। नौकरी कर रहे जातकों की कुंडली में प्रमोशन का योग है। उम्रदराज जातकों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। बिजनेसमैन को नए प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी, जिससे काम में प्रगति होगी। दुकानदार मनचाही दुकान खरीद सकते हैं। लोहे का काम कर रहे कारोबारियों को धन लाभ होगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा।

ये भी पढ़ें- Shukra Margi 2025: 13 अप्रैल से 3 राशियों का जाग जाएगा भाग्य, शुक्र की मार्गी चाल से बनेंगे बिगड़े काम!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Feb 21, 2025 09:07 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola