Shukra Ke Upay: आजकल कटे-फटे डेनिस जींसवेयर पहनने का फैशन चल रहा है। हर उम्र और जेंडर के लोग इन कपड़ों को पहन रहे हैं। कुछ लोग इनसे भी आगे बढ़कर अपने जूतों और एसेसरीज को भी इस तरह डिजाईन करवा रहे हैं कि वे फटे होने का फील दें। परन्तु क्या आप जानते हैं कि ज्योतिष केअनुसार ऐसे कपड़े दुर्भाग्य लाने वाले होते हैं।
ज्योतिष में बताया जाता है कपड़ों का एक टोटका (Shukra Ke Upay)
ज्योतिष में शनि, राहु और केतु के बुरे असर को दूर करने के लिए एक टोटका बताया जाता है। इस टोटके में व्यक्ति को अपने पहने हुए कपड़े किसी भिखारी को दान देने होते हैं। जैसे ही भिखारी इन कपड़ों को हाथ लगाता है, व्यक्ति की सभी समस्याएं, परेशानियां उसके सिर से उतर जाती हैं। धार्मिक मान्यताओं में इसी कारण से दूसरों के उतरे हुए या पुराने वस्त्र पहनने के लिए मना किया जाता है।
यह भी पढ़ेंः Hanumanji ke Upay: हर संकट की काट है हनुमानचालिसा के ये उपाय, आप भी ऐसे करें
ज्योतिष में सुख, सौभाग्य, विलासिता और सुंदरता को शुक्र ग्रह से जोड़ा गया है। शुक्र ही सुंदर परिधानों का भी कारक है। ऐसे में गंदे अथवा कटे-फटे कपड़े पहनना शुक्र पर नेगेटिव असर डालता है। जब आप इस तरह के कपड़े पहनते हैं तो उससे आपका शुक्र ग्रह प्रभावित होता है। शुक्र के प्रभावित होने के कारण इससे जुड़ी सभी चीजें भी प्रभावित होती हैं।
शुक्र खराब होने पर मिलते हैं ये अशुभ फल
शुक्र ग्रह प्रेम संबंध, सौभाग्य और संपन्नता को बताता है। यदि किसी कारण से शुक्र ग्रह (Shukrawar Ke Upay) खराब हो जाए तो ऐसे व्यक्ति को जीवन में सुख और खुशहाली नहीं मिल पाती है। आर्थिक रूप से वह चाहे जितना भी संपन्न हो जाए लेकिन उसे ऐसा कोई नहीं मिल पाता जिससे वह अपने मन की बात कह सकें।
यह भी पढ़ें: हल्दी के इन उपायों से चमकेगी किस्मत, वास्तु दोष, ग्रह दोष भी होंगे दूर
कटे-फटे कपड़े अथवा जूते पहनने पर व्यक्ति पूरी तरह से अशुभ शुक्र के अधीन हो जाता है। उसके बनते हुए काम बिगड़ने लगते हैं। प्रेम संबंधों में तनाव आ जाता है। दरिद्रता व्यक्ति का भाग्य बन जाती है। ऐसे लोग चाहे जितना प्रयास कर लें, जीवन में कभी सफल नहीं हो पाते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
4 hrs agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
1 day agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
2 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines