इन 3 राशियों पर होगी धन और खुशियों की बरसात! तुला राशि के स्वामी की चार बार बदलेगी चाल

Shukra Grah Gochar 2024: सितंबर के महीने में तुला राशि के स्वामी शुक्र देव की चार बार चाल बदलेगी, जिससे तीन राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। चलिए जानते हैं वो लकी राशियां कौन-सी हैं।

Shukra Gochar 2024 Kanya rashi me parvesh

शुक्र गोचर

Shukra Grah Gochar 2024: कुछ ही दिनों में सितंबर माह का आरंभ हो जाएगा। सितंबर का महीना ग्रहों के राशि और नक्षत्र परिवर्तन के लिहाज से बेहद शुभ है, क्योंकि इस दौरान कई ग्रहों का गोचर होगा। वैदिक पंचांग के अनुसार, साल 2024 में सितंबर माह में शुक्र देव चार बार गोचर करेंगे।

विज्ञापन

सबसे पहले 2 सितंबर 2024 को शुक्र देव हस्त नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। जहां पर वह 13 सितंबर 2024 तक विराजमान रहेंगे। 13 सितंबर को शुक्र देव चित्रा नक्षत्र में गोचर करेंगे। इसे बाद शुक्र का राशि परिवर्तन होगा। 18 सितंबर 2024 को शुक्र देव तुला राशि में प्रवेश करेंगे। महीना खत्म होने से पहले 24 सितंबर 2024 को शुक्र देव स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ऐसे में सितंबर मास में कुल तीन बार शुक्र देव नक्षत्र और एक बार राशि परिवर्तन करेंगे। चलिए जानते हैं इस बार शुक्र की चार बार चाल बदलने से किन तीन राशियों के जातकों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा।

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र का राशि और नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी सिद्ध होगा। शुक्र की शुभ दृष्टि से जीवन में खुशियों का आगमन होगा। धन कमाने के कई नए अवसर प्राप्त होंगे। इसके अलावा करियर में कामयाबी मिलने की भी अधिक संभावना है। लंबे समय से बिजनेस में चल रही समस्याओं का अंत होगा। इसी के साथ अप्रत्याशित धन लाभ के भी प्रबल योग बन रहे हैं।

विज्ञापन

मकर राशि

तुला राशि के स्वामी यानी शुक्र देव का एक बार राशि और तीन बार नक्षत्र परिवर्तन मकर राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। कारोबार का विस्तार होने के साथ-साथ पैसों की कमी से छुटकारा मिलने की उम्मीद है। युवाओं के प्रभावशाली लोगों संग संबंध मजबूत होंगे, जिनसे आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। जिन लोगों के कहीं पैसे फंसे हुए हैं, उन्हें अब वो वापस मिल सकते हैं। पुराने दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे स्कूल की यादें एक बार फिर ताजा हो जाएंगी।

मीन राशि

शुक्र देव की कृपा से मीन राशि के जातकों के अधूरे सपने सच हो सकते हैं। परिवारवालों के बीच प्रेम बढ़ेगा, जिससे घर में हर समय खुशी का माहौल बना रहेगा। ऑफिस में बॉस आपके काम की सराहना करेगा, जिससे सहकर्मियों के बीच आपका रुतबा बढ़ेगा। शेयर मार्केट से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। बिजनेस में किए गए परिवर्तन भविष्य में लाभकारी सिद्ध होंगे। इसके अलावा मीन राशि के जातकों के स्वास्थ्य में सुधार होने की भी संभावना है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ