Shukra Gochar: प्रेम, भोग-विलास और ऐश्वर्य का कारक ग्रह शुक्र 15 फरवरी 2023 (बुधवार) को गोचर कर रहा है। शुक्र इस दिन कुंभ राशि छोड़ कर मीन राशि में प्रवेश करेगा। इस तरह शुक्र और शनि की युति समाप्त होगी और शुक्र-गुरु की युति बनेगी।
ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार शुक्र और गुरु की यह युति कई राशियों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाली है। जबकि कुछ राशियों के लिए यह अशुभ रहेगी। इस गोचर के कारण कई राशियों को संभल कर रहने की जरूरत है। जानिए इन राशियों के बारे में
यह भी पढ़ें: Kaalsarp Dosh: भिखारी को भी करोड़पति बना देता है कालसर्प योग, बस कर लें ये छोटा सा काम
शुक्र का गोचर और गुरु-शुक्र की युति इन राशियों के लिए है अशुभ (Shukra Gochar and its effects)
मेष राशि
यह गोचर मेष राशि के बारहवें घऱ में हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों के खर्चें एकदम से बहुत ज्यादा बढ़ जाएंगे। बेहतर होगा कि वे बजट बनाकर चलें, किसी भी तरह की आर्थिक समस्या से निपटने के लिए पहले ही प्लान बना लेना उपयुक्त रहेगा। पार्टनर के साथ झगड़ा हो सकता है। नाराज न हों, धैर्य रखें और पार्टनर के साथ लगातार बातचीत करते रहें।
मिथुन राशि
इस राशि के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन कॅरियर संबंधी समस्याएं लेकर आ रहा है। कार्यस्थल पर संभल कर रहें, जॉब में दिक्कतें आ सकती हैं। आपके साथी आपके खिलाफ षड़यंत्र रच सकते हैं। घर में भी अशांति का माहौल रहेगा। दूसरों पर भरोसा न करें लेकिन उन्हें जाहिर भी न होने दें।
यह भी पढ़ें: इस एक चीज के घर आते ही जाग जाएगी सोई किस्मत, ऐसे करें उपाय
तुला राशि
गुरु-शुक्र की युति स्वास्थ्य की दृष्टि से अहितकर रहेगी। खर्चा एकदम से बढ़ सकता है। यदि मनचाहा फल न मिलें तो निराश न हो वरन धैर्य पूर्व अपना काम करते रहें। बाहर कुछ भी खाने-पीने से बचें। किसी रिश्तेदार की वजह से मन खराब हो सकता है।
कुंभ राशि
ज्योतिष में कुंभ के लिए शुक्र का गोचर शुभ माना गया है परन्तु मौजूदा हालात अभी अनुकूल नहीं है। कॅरियर में ग्रोथ पर रोक लग सकती है। कलीग्स के कारण वर्कप्लेस पर मनमुटाव या झगड़ा हो सकता है। पैसा बहुत सोच-समझकर ही खर्च करें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
13 hrs agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
18 hrs agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
1 day agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
2 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
7 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines