Shukra Gochar Rashifal: राहु के नक्षत्र में शुक्र गोचर ला सकता है इन 4 राशियों के लिए सफलता और धन के मौके, मिल सकता है बड़ा ऑफर

Shukra Gochar Rashifal: द्रिक पंचांग के अनुसार, 11 सितंबर को शुक्र स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, इससे करियर, धन और रिश्तों में नए अवसर बन सकते हैं, जो 4 राशियों के लिए खास फलदायी साबित हो सकता है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

Shukra-Gochar-Rashifal

शुक्र नक्षत्र गोचर से 4 राशियों को हो सकता है लाभ. (फोटो क्रेडिट: AI | News24)

Shukra Gochar Rashifal: द्रिक पंचांग के अनुसार, सितम्बर 11, 2026 सुख-वैभव के दाता ग्रह शुक्र का चित्रा नक्षत्र से निकलकर स्वाति नक्षत्र में प्रवेश होगा. वहीं, ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं कि स्वाति नक्षत्र पर राहु का स्वामित्व है, जो शुक्र के मित्र हैं. दूसरी ओर स्वाति नक्षत्र स्वयं तुला राशि में स्थित है, जिसके स्वामी शुक्र स्वयं हैं. इसलिए शुक्र का यह गोचर बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे शुक्र की ऊर्जा और शक्ति में वृद्धि होती है. ज्योतिषीय रूप से शुक्र के स्वाति नक्षत्र में आने से जातकों में क्रिएटिविटी, पर्सनल चार्म और सोशल कनेक्शन तेजी से बढ़ेंगे और करियर में नए मौके, पैसों में फायदा और लव रिलेशन में मिठास बढ़ने के योग भी बनेंगे. परिणामस्वरूप, जातकों को सुख, संपत्ति, लाइफ पार्टनर का प्यार और विलासिता के साधन प्राप्त होंगे. यूं तो शुक्र के इस नक्षत्र गोचर का असर सभी राशियों पर होगा, लेकिन 4 राशियों के जातकों के लिए यह विशेष से बढ़कर फलदायी होगा. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं, जिन्हें कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है और सफलता के साथ धन के मौके भी सामने आएंगे?

विज्ञापन

शुक्र नक्षत्र गोचर: मिथुन राशिफल

शुक्र का स्वाति नक्षत्र में गोचर मिथुन राशि वालों के लिए काफी एक्टिव रह सकता है. करियर में नया प्रोजेक्ट या बेहतर जॉब ऑफर मिल सकता है. मीडिया, मार्केटिंग, डिजाइन और ऑनलाइन काम करने वालों को फायदा होगा. बिजनेस में नई डील आगे बढ़ सकती है. कमाई के नए सोर्स खुल सकते हैं. पर्सनल चार्म बढ़ेगा और सोशल सर्कल भी मजबूत होगा. लव रिलेशन में चल रही दूरी कम हो सकती है. सिंगल लोगों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात संभव है. फिजूलखर्ची से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा.

विज्ञापन

शुक्र नक्षत्र गोचर: सिंह राशिफल

सिंह राशि वालों के लिए यह गोचर करियर से ज्यादा नेटवर्क और कमाई के मामले में असर दिखा सकता है. किसी पुराने कॉन्टैक्ट से अचानक काम का फायदा मिल सकता है. बिजनेस में नया क्लाइंट या पार्टनर जुड़ सकता है. वर्क प्लेस पर आपकी बात को महत्व मिलेगा. इनकम बढ़ाने का कोई नया रास्ता मिल सकता है. सोशल मीडिया या पब्लिक डीलिंग से जुड़े लोगों को अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा. लव लाइफ में पार्टनर का सपोर्ट बढ़ेगा. फैमिली में किसी शुभ खबर से माहौल बेहतर हो सकता है. बड़े खर्च से पहले बजट जरूर देखें.

विज्ञापन

शुक्र नक्षत्र गोचर: तुला राशिफल

शुक्र आपकी राशि में आकर आपकी पर्सनैलिटी और पर्सनल चार्म को मजबूत कर सकता है. लंबे समय से रुका कोई काम फिर गति पकड़ सकता है. करियर में ऐसा मौका मिल सकता है, जहां आपकी क्रिएटिविटी काम आए. बिजनेस करने वालों को नई डील या बड़ा ऑफर मिल सकता है. पैसों के मामले में स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है. लाइफ पार्टनर के साथ रिश्ते में अपनापन बढ़ेगा. सिंगल लोगों के लिए कोई नया कनेक्शन खास बन सकता है. हालांकि, जल्दबाजी में कमिटमेंट करने से बचें. अपनी प्राथमिकताओं को साफ रखना फायदेमंद रहेगा.

विज्ञापन

शुक्र नक्षत्र गोचर: कुंभ राशिफल

कुंभ राशि वालों के लिए शुक्र का यह गोचर नए अवसर और ग्रोथ की राह खोल सकता है. करियर में बदलाव की सोच रहे हैं तो कोई अच्छा विकल्प सामने आ सकता है. स्टूडेंट्स को पढ़ाई या किसी नए कोर्स से फायदा मिल सकता है. बिजनेस में दूर की जगह या ऑनलाइन नेटवर्क से जुड़ा अवसर मिल सकता है. धन लाभ के साथ सेविंग बढ़ाने का मौका भी रहेगा. किसी यात्रा से काम का फायदा मिल सकता है. लव रिलेशन में खुलकर बातचीत करने से गलतफहमियां दूर होंगी. फैमिली का सपोर्ट मिलेगा. लाइफस्टाइल पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ