Shukra Gochar: द्रिक पंचांग के अनुसार, कल शुक्रवार 13 जून, 2025 की रात में 09:21 PM बजे से शुक्र ग्रह अश्विनी को छोड़कर भरणी नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं। भरणी का अर्थ है ‘भरण-पोषण करने वाला’, वहीं शुक्र ग्रह भी सुख-वैभव, धन-धान्य और प्रेम के स्वामी ग्रह हैं। इसके साथ ही भरणी नक्षत्र के स्वामी ग्रह भी शुक्र स्वयं हैं। इसलिए इस नक्षत्र में शुक्र गोचर का बहुत अधिक ज्योतिष महत्व है।
ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, भरणी नक्षत्र चीजों को पालने, सुरक्षित रखने और फिर उन्हें बाहर लाने यानी जन्म देने की क्षमता रखता है। इस नक्षत्र में शुक्र गोचर से प्रेम, सौंदर्य, भौतिक सुख-सुविधाओं और रचनात्मकता के क्षेत्रों पर काफी सकारात्मक असर होता है। आइए जानते हैं, किन 4 राशि के जातकों के लिए यह समय विशेष प्रभावशाली साबित होने के योग दर्शा रहा है?
ये भी पढ़ें: क्या आप के घर में भी हैं लड्डू गोपाल, जानें उन्हें जगाने का सही तरीका, भूल से भी न करें ये 3 गलतियां
मेष राशि
शुक्र के इस गोचर से मेष राशि के लोगों का आकर्षण बढ़ जाएगा। लोग आपकी ओर खिंचे चले आएंगे। आपके व्यक्तित्व का प्रभाव चारों ओर महसूस होगा। प्रेम संबंधों में भी गहराई आएगी। यदि आप विवाहित हैं तो जीवनसाथी के साथ संबंधों में मिठास देखने को मिलेगी। इस गोचर के दौरान आप अपने लुक, फैशन या स्टाइल को लेकर अधिक सजग हो सकते हैं। कला, डिज़ाइन, फिल्म या मीडिया जैसे क्षेत्रों से जुड़े लोगों को इस समय नए अवसर मिल सकते हैं। आपका आत्मविश्वास पहले से अधिक मजबूत होगा और आप हर परिस्थिति में खुद को बेहतर ढंग से प्रस्तुत कर पाएंगे।
वृष राशि
वृष राशि के लिए यह समय थोड़ी विलासितापूर्ण प्रवृत्तियों से भरा हो सकता है। आप सुंदर चीजों की ओर आकर्षित होंगे और उन पर खर्च भी कर सकते हैं। विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। विदेश से जुड़े किसी काम से लाभ मिलने की संभावना है। निजी जीवन में कुछ बातें अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं होंगी, खासकर प्रेम संबंधों में थोड़ी रहस्यमयता बनी रह सकती है। इस समय आपकी रचनात्मक सोच और कल्पनाशीलता भी बढ़ेगी, जिससे आप नई चीजों की ओर रुचि दिखा सकते हैं और खुद को बेहतर ढंग से समझ पाएंगे।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों के रिश्तों में खास नयापन और मिठास आएगी। अविवाहित लोगों को इस समय किसी खास व्यक्ति से मिलने का अवसर मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में आपसी समझ और प्रेम का स्तर बढ़ेगा, जिससे जीवनसाथी के साथ समय बिताना सुखद रहेगा। व्यावसायिक साझेदारियों के लिए भी यह समय काफी अनुकूल है और कोई नई साझेदारी लाभदायक सिद्ध हो सकती है। आपका स्वभाव और व्यवहार इतना सॉफ्ट रहेगा कि लोग आपकी ओर सहजता से आकर्षित होंगे। सामाजिक जीवन में भी आप सम्मान पाएंगे। आपके संबंध मजबूत होंगे।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए शुक्र का भरणी में गोचर आर्थिक दृष्टिकोण से शुभ साबित हो सकता है। धन प्राप्ति के नए रास्ते खुल सकते हैं, विशेषकर यदि आप कला, संगीत, डिजाइन या रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े हैं। आपकी वाणी में एक विशेष मधुरता आ जाएगी, जिससे आप दूसरों को आसानी से प्रभावित कर पाएंगे। पारिवारिक रिश्तों में भी सामंजस्य बना रहेगा। इस समय आप स्वादिष्ट भोजन, सुंदर वस्त्र या घर की सजावट में रुचि ले सकते हैं। साथ ही, कोई व्यक्ति आपकी आर्थिक मदद कर सकता है। आप किसी पारिवारिक सहयोग से भी लाभ प्राप्त करेंगे।
ये भी पढ़ें: मंगल दोष के लक्षण क्या हैं, क्यों माना जाता है खतरनाक? जानें ज्योतिष कारण और ग्रह शांति के अचूक उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
लाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
21 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
1 day agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
4 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
6 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines