---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Shukra Gochar Rashifal: नवंबर 2025 में 3 बार नक्षत्र परिवर्तन करेंगे शुक्र, जानिए आपकी राशि पर होगा क्या असर

Shukra Gochar Rashifal: नवंबर 2025 में शुक्र के तीन नक्षत्र परिवर्तन होने से नए अवसर, प्रेम संबंधों में सुधार, व्यापारिक सफलता, और सामाजिक जुड़ाव के संकेत हैं। इस समय आप अपने प्रेम, मित्रता और व्यवसाय को और मजबूत कर सकते हैं। आइए जानते हैं, इसका किस राशि पर क्या असर होगा?

---विज्ञापन---

Shukra Gochar Rashifal: शुक्र वैदिक ज्योतिष के सबसे शुभ ग्रहों में से एक है, जो प्रेम, सौंदर्य, कला, वैभव, सुख-समृद्धि, धन, विवाह, और सुख-शांति का कारक है। वे मनुष्य के जीवन में आनंद, रचनात्मकता, और आराम को बढ़ाते हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार, नवंबर 2025 में शुक्र ग्रह तीन बार नक्षत्र परिवर्तन करेंगे, जो हमारे जीवन में महत्वपूर्ण प्रभाव लाएंगे। आइए जानते है, ये ज्योतिषीय घटनाएं कब होंगी और किस राशि पर क्या होगा?

कब-कब नक्षत्र परिवर्तन करेंगे शुक्र

  • पहला गोचर: 7 नवंबर की शाम 9:13 बजे शुक्र चित्रा नक्षत्र से स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। यह गोचर प्रेम संबंधों के लिए यह समय विशेष रूप से शुभ रहेगा।
  • दूसरा गोचर: 18 नवंबर को दोपहर 12:24 बजे शुक्र स्वाति नक्षत्र से विशाखा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इस समय जातकों की नई योजनाएं सफल होंगी और करियर में लाभ के अवसर बढ़ेंगे।
  • तीसरा गोचर: 29 नवंबर की सुबह 3:06 बजे शुक्र विशाखा से अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। यह गोचर रिश्तों और करियर दोनों के लिए सकारात्मक और फलदायक साबित होगा।

ये भी पढ़ें: Dev Deepawali 2025 Date: जानिए कब है देव दीपावली, जब धरती पर इस जगह दिवाली मनाते हैं देवता

---विज्ञापन---

शुक्र गोचर 2025 राशिफल

मेष राशि:

मेष राशि के जातकों के लिए इस महीने आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। प्रेम संबंधों में सुधार होगा और नए दोस्त बनेंगे। नौकरी या व्यवसाय में लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवार में शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

वृषभ राशि:

वृषभ राशि के जातकों को धन लाभ के अच्छे योग हैं। निवेश सोच-समझकर करें। करियर में सफलता मिलेगी और मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम जीवन मधुर रहेगा। समय पर आराम लेना आवश्यक है।

---विज्ञापन---

मिथुन राशि:

मिथुन राशि के जातकों को नई योजनाओं में सफलता मिलेगी। यात्रा के अवसर बनेंगे। प्रेम में समझ बढ़ेगी और रिश्ते मजबूत होंगे। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। काम के प्रति लगन बढ़ेगी।

कर्क राशि:

कर्क राशि के जातकों के लिए पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा। कोई नया जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। घर-परिवार के साथ समय बिताएं। स्वास्थ्य में हल्की-फुल्की समस्याएं आ सकती हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Lucky Zodiac Signs: इन 5 राशियों पर बरसती है मां लक्ष्मी की विशेष कृपा, इसमें कहीं आप भी तो नहीं

सिंह राशि:

सिंह राशि के जातकों का वर्कप्लेस पर दबदबा और रुतबा बढ़ेगा। उच्च अधिकारी आपकी तारीफ करेंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

---विज्ञापन---

कन्या राशि:

कन्या राशि के जातकों को उनकी मेहनत का फल मिलेगा। नए संपर्क बनेंगे जो भविष्य में मदद करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहेंगे। धन खर्च में संयम रखें। मानसिक तनाव कम होगा।

तुला राशि:

तुला राशि के जातकों को व्यापार और नौकरी में लाभ होगा। प्रेम संबंधों में विश्वास बढ़ेगा। परिवार के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। नए अवसर मिलेंगे।

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि:

वृश्चिक राशि के जातकों को निवेश और व्यापार में सावधानी रखने की जरूरत है। परिवार में छोटी-छोटी खुशियां मिलेंगी। करियर में वृद्धि के योग हैं। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। तनाव से बचें।

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: चाणक्य की इन 2 बातों में छिपी है सफलता की असली चाबी, समझ लिया तो रोकना है मुश्किल

---विज्ञापन---

धनु राशि:

धनु राशि के जातकों का सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में सौहार्द बढ़ेगा। नई योजनाएं बनेंगी और सफल होंगी। यात्रा शुभ रहेगी। आर्थिक मामलों में सुधार होगा।

मकर राशि:

मकर राशि के जातकों की घरेलू सुख-शांति बढ़ेगी। प्रेम और मित्रता में मजबूती आएगी। कार्य में सफलता के साथ-साथ सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान लें। अनावश्यक खर्च से बचें।

---विज्ञापन---

कुंभ राशि:

कुंभ राशि के जातकों को करियर में नए बदलाव और अवसर मिलेंगे। सामाजिक रूप से आपकी पहचान बढ़ेगी। आर्थिक लाभ होगा। यात्रा और भागीदारी के मौके बनेंगे। मानसिक शांति बनी रहेगी।

मीन राशि:

मीन राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। लव लाइफ सुखमय रहेग। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नया काम शुरू करने के लिए शुभ समय है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2025 Date: नहाय-खाय, खरना से उषा अर्घ्य तक, जानें छठ पूजा के सभी दिन की सही डेट और समय

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 23, 2025 05:39 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola