हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Shukra Gochar: 22 दिसंबर से 3 राशियों पर धन के दाता शुक्र मेहरबान, मंगल के नक्षत्र में करेंगे प्रवेश

Shukra Gochar 2024: धन-वैभव के दाता शुक्र ग्रह 22 दिसंबर को नक्षत्र परिवर्तन करेंगे जिससे 3 राशियों का भाग्य चमक सकेगा, आइए जानते हैं वो भाग्यशाली राशियां कौन-कौन सी हैं?

विज्ञापन
शुक्र गोचर नक्षत्र परिवर्तन

Shukra Gochar Nakshatra Parivartan 2024: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह धन, यश, वैभव, प्रेम, लग्जरी लाइफ या कहें कि सभी तरह की भौतिक सुख और सुविधा का कारक ग्रह है। जिसकी कुंडली में धन के दाता शुक्र मजबूत होते हैं उस व्यक्ति को शुक्र देव की कृपा से हर तरह से फायदा ही फायदा हो सकता है। ऐसे व्यक्ति प्यार के मामले में सफलता और रोमांटिक मिजाज के होते हैं। धन के देवता शुक्र किसी भी राशि और नक्षत्र में एक निश्चित अवधि तक होते हैं।

22 दिसंबर 2024 को शुक्र ग्रह द्वारा नक्षत्र परिवर्तन किया जाएगा। रात को 10 बजकर 25 मिनट पर मंगल के नक्षत्र धनिष्ठा में शुक्र ग्रह प्रवेश करेंगे। ऐसे में किन 12 राशियों में से 3 राशियों को फायदा ही फायदा हो सकता है। आइए जानते हैं वो 3 राशियां कौन-कौन सी हैं?

मिथुन राशि

शुक्र ग्रह द्वारा धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश किया जाएगा जो मिथुन राशि के लोगों के लिए लाभकारी रहेगा। जातकों को हर समस्या से छुटकारा मिल सकेगा। आय में वृद्धि और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। धन बढ़ोतरी के नए अवसर प्राप्त हो सकेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकेगी। शेयर बाजार में निवेश लाभकारी रहेगा, लेकिन सोच समझकर ही इन्वेस्ट करें। करियर से संबंधित फैसले जल्दबाजी में न लें।

सिंह राशि

शुक्र के मंगल के नक्षत्र में जाने से सिंह राशि के लोगों फायदा ही फायदा होने वाला है। कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याएं दूर होंगी। बॉस का सपोर्ट मिलेगा और सहयोगियों का सहयोग भी प्राप्त होगा। रुका धन वापस मिल सकता है। बार-बार पैसों को लेकर चल रही समस्याएं दूर हो सकेंगी। व्यापार में तरक्की के अवसर मिलेंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। रचनात्मक कार्य से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

ये भी पढ़ें- राहु-केतु, शनि और गुरु 3 राशियों पर होंगे मेहरबान! 2025 में बदलेंगे चाल

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों पर शुक्र और मंगल दोनों ग्रहों की मेहरबानी हो सकती है। धन संबंधित समस्या से जातकों को छुटकारा मिल सकता है। आत्मविश्वास बढ़ सकता है। समाज में नई पहचान और मान-सम्मान बढ़ सकता है। घर-मकान खरीदने का विचार कर सकते हैं। आपका फैसला तरक्की दिलाने वाला हो सकता है। जातकों के लिए शादीशुदा जिंदगी लाभकारी रहेगी। दुकानदारों की कमाई बढ़ सकेगी। सेहत पहले से बेहतर होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें- Shani Ki Sade Sati: कर्क राशि को 2032 तक झेलना पड़ेगा शनि की साढ़ेसाती का प्रकोप

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें