Shukra Gochar: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब शुक्र ग्रह अपनी स्वराशि वृषभ में प्रवेश करता है तो मालव्य योग का निर्माण होता है। इस योग को वैदिक ज्योतिष में शुभ योग मान कर बहुत प्रशंसा की गई है। हाल ही में 6 अप्रैल को शुक्र ने गोचर कर वृषभ राशि में प्रवेश कर लिया है। अत: इस गोचर के फलस्वरूप वर्तमान में मालव्य राजयोग बना हुआ है।
ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार मालव्य राजयोग तीन राशियों के लिए विशेष रूप से शुभ रहेगा। इन तीनों राशियों की सभी इच्छाएं पूर्ण होंगी और उनका भाग्योदय होगा। जानिए किन राशियों के लिए शुक्र का गोचर खुशखबरी लेकर आ रहा है।
यह भी पढ़ें: ऐसे करें शिव-पार्वती की पूजा, नौकरी में होगा प्रमोशन, बिजनेस में भी मुनाफा मिलेगा
शुक्र का गोचर इन राशियों को करेगा मालामाल (Shukra Gochar)
वृषभ राशि
मालव्य योग का निर्माण वृषभ राशि में ही हो रहा है। अत: इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा सपोर्ट मिलेगा और हर जगह सफलता प्राप्त करेंगे। ये जिस भी फील्ड में जाएंगे अथवा जो भी कार्य करेंगे, उसी में कामयाबी हाथ लगेगी। समस्त प्रकार की सुख-सुविधाएं प्राप्त होंगी। अविवाहित लोगों का विवाह हो सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को भी प्रमोशन या सैलरी इंक्रीमेंट का लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।
सिंह राशि
इस राशि के दसवें घर में शुक्र गोचर कर वृषभ राशि में मालव्य राजयोग बनाएगा। ऐसे में इस राशि के जातकों को नौकरी तथा व्यापार में प्रचंड लाभ होगा। कोई नया व्यापार भी आरंभ कर सकते हैं। नई प्रॉपर्टी या वाहन भी खरीदने के योग बन रहे हैं। सरकारी नौकरी करने वाले यदि ट्रांसफर के लिए अप्लाई करना चाहे तो कर सकते हैं। अभी अपनी मनचाही जगह पर स्थानांतरण हो सकता है।
यह भी पढ़ें: रोजाना सिर्फ एक बार बोलें यह गणेश मंत्र, हर इच्छा होगी पूरी
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लिए शुक्र का गोचर सातवें घर में होगा। सप्तम भाव में मालव्य राजयोग का बनना वृश्चिक राशि के लिए बहुत ही शुभ रहेगा। ज्योतिष में शुक्र को सुख, सुविधा देने वाला ग्रह माना गया है। ऐसे में इस राशि के जातकों को समस्त प्रकार की सुख, सुविधाएं प्राप्त होंगी और नए वाहन भी खरीदने का योग बन रहा है। परिवार में शांति रहेगी और मांगलिक कार्य भी होगा। समय आराम में बीतेगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
8 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
16 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines