Venus Transit 2024: नवग्रहों में से एक शुक का ज्योतिष शास्त्र में विशेष स्थान है, जो प्रेम, धन, भौतिक सुख और लग्जरी लाइफ आदि के दाता हैं। माना जाता है कि जब-जब शुक्र का राशि परिवर्तन होता है, तो उसके कारण 12 राशियों के जीवन में परिवर्तन आता है। राशि परिवर्तन के अलावा नक्षत्र गोचर का भी गहरा असर प्रत्येक व्यक्ति के जीवन पर देखने को मिलता है। मात्र 11 दिन तक ही शुक्र किसी नक्षत्र में विराजमान रहते हैं, जिसके बाद वो गोचर करते हैं।
वैदिक पंचांग के अनुसार, बीते दिन 29 नवंबर 2024, दिन शुक्रवार को दोपहर बाद 3 बजकर 37 मिनट पर शुक्र ने पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में से निकलकर उत्तराषाढ़ा में गोचर कर लिया है। उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के स्वामी सूर्य देव हैं, जिसे 27 नक्षत्रों में 21वां स्थान प्राप्त है। आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में, जिनके जातकों के ऊपर शुक्र गोचर का अशुभ प्रभाव पड़ेगा।
इन 3 राशियों के लिए अशुभ रहेगा शुक्र गोचर
मेष राशि
शुक्र का उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में गोचर करना मेष राशि के जातकों के लिए शुभ नहीं रहेगा। उम्रदराज जातकों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आवश्यकता पड़ने पर चिकित्सक से संपर्क जरूर करें, नहीं तो लंबे समय तक अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। आर्थिक रूप से भी मेष राशि के जातकों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। कारोबार में बड़ा घाटा होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें- Budh Gochar: सूर्य गोचर से पहले इन 3 राशियों के घर पर लगेगा पैसों का अंबार! बुध करेंगे नक्षत्र परिवर्तन
मिथुन राशि
नौकरीपेशा जातक मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। बॉस आपका तबादला किसी ऐसे स्थान पर करा सकता है, जहां आप जाना नहीं चाहते हो। शादीशुदा कपल के बीच गलतफहमियां बढ़ सकती हैं, जिसके कारण सिरदर्द की समस्या कुछ दिनों तक बनी रहेगी। व्यापार के लिए बनाई गई नई योजनाएं असफल साबित होंगी, जिससे तगड़ा नुकसान होगा। बड़े-बुजुर्ग अपने खानपान का खास ध्यान रखें। नहीं तो शारीरिक समस्या परेशान कर सकती है।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए शुक्र का ये गोचर स्वास्थ्य दृष्टि से खराब रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बड़े-बुजुर्गों को बीमारियों का शिकार बना सकती है। बिजनेसमैन किसी की बातों में आकर बिजनेस से जुड़ा कोई निर्णय न लें। नहीं तो भविष्य में पैसों के लिए तरसना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों की बॉस से अनबन हो सकती है, जिसके कारण वो आपको नौकरी से भी निकाल सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Chandra Gochar 2024: चंद्र गोचर से शुरू हुआ इन 3 राशियों का गोल्डन टाइम, खुलेंगे सफलता के नए द्वार!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
14 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
20 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines