Budh Gochar: सूर्य गोचर से पहले इन 3 राशियों के घर पर लगेगा पैसों का अंबार! बुध करेंगे नक्षत्र परिवर्तन

Budh Gochar 2024: दिसंबर माह में सूर्य गोचर से पहले बुध देव नक्षत्र परिवर्तन करेंगे, जिसके कारण कुछ राशियों के जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। चलिए जानते हैं साल खत्म होने से पहले किस दिन और किस समय सूर्य और बुध का गोचर होगा।

Budh Gochar 2024

24 दिसंबर से शुरू होगा गोल्डन टाइम!

विज्ञापन

वैदिक पंचांग के मुताबिक, 29 दिसंबर 2024 को प्रात: काल 12 बजकर 34 मिनट पर सूर्य पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में गोचर करेंगे, जिसके स्वामी प्रेम के कारक ग्रह शुक्र हैं। हालांकि सूर्य गोचर से पहले बुध देव नक्षत्र परिवर्तन करेंगे, जिसका सकारात्मक प्रभाव कुछ राशियों के जातकों के जीवन पर पड़ेगा। 24 दिसंबर 2024 को सुबह 8 बजकर 42 मिनट पर बुध ज्येष्ठा नक्षत्र में गोचर करेंगे। चलिए जानते हैं उन तीन राशियों के बारे में, जिनके जातकों के ऊपर बुध गोचर का शुभ प्रभाव पड़ेगा।

विज्ञापन

मिथुन राशि

बुध गोचर का सकारात्मक प्रभाव मिथुन राशि के जातकों के जीवन पर पड़ेगा। साल खत्म होने से पहले अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। परिवारवालों के बीच प्रेम और अपनापन बढ़ेगा। शादीशुदा कपल के बीच चल रही अनबन खत्म होगी। जॉब कर रहे जातकों की सैलरी में इजाफा होने की संभावना है। बिजनेसमैन और दुकानदारों के मुनाफे में इजाफा होगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। 34 से अधिक उम्र के जातकों की सेहत में सुधार होगा।

विज्ञापन

कर्क राशि

आने वाला समय कर्क राशि के जातकों के लिए यादगार रहने वाला है। यदि कोई व्यक्ति आपके पैसे नहीं दे रहा है, तो वो धन जल्द ही आपको वापस मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। बिजनेसमैन की नई डील समय पर पूरी हो जाएगी, जिसकी वजह से भविष्य में मोटा मुनाफा होगा। उम्रदराज जातकों को किसी पुरानी बीमारी के दर्द से छुटकारा मिलेगा। शादीशुदा जातकों का मानसिक स्वास्थ्य आने वाले दिनों में सही रहेगा।

धनु राशि

साल 2024 खत्म होने से पहले बेरोजगार जातकों की नौकरी लग सकती है। वहीं जो लोग जॉब कर रहे हैं, उनकी सैलरी में इजाफा होने की संभावना है। दुकानदारों का खुद की दुकान खरीदने का सपना सच हो सकता है। शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद कपल के बीच प्रेम बढ़ेगा। अविवाहित जातक दोस्तों के साथ ट्रिप पर जा सकते हैं। जहां उनकी मुलाकात उनके सोलमेट से भी हो सकती है। 37 से ज्यादा उम्र वाले जातकों की सेहत अच्छी रहेगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ