Shukra Gochar 2025: आज शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन बदल देगा इन 2 राशियों की तकदीर, भर-भरकर मिलेंगी खुशियां

Shukra Gochar 2025: आज शरद पूर्णिमा पर शुक्र ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन होने वाला है जो दो राशियों के लिए लकी होगा. नक्षत्र परिवर्तन से इन दो राशि के जातकों के जीवन में सुख समृद्धि और खुशहाली आएगी.

Shukra Gochar 2025

Credit- News24 gfx

Shukra Gochar 2025: भौतिक सुखों के कारक शुक्र देव आज नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं. शरद पूर्णिमा के दिन शुक्र का यह नक्षत्र परिवर्तन कई राशियों के लिए शुभ रहने वाला है. शरद पूर्णिमा के दिन चंद्र देव और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है. शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन करने से दो राशियों के जातकों को लाभ मिलने वाले हैं. इन दो राशियों के जातक के जीवन में खुशियां आएंगी. चलिए आपको शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन और इन दो लकी राशियों के बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन

शुक्र ग्रह आज 6 अक्टूबर की शाम को 6 बजकर 12 मिनट पर उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करेंगे. शुक्र ग्रह उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में 16 अक्टूबर तक रहेंगे इसके बाद वह 17 अक्टूबर को हस्त नक्षत्र में गोचर करेंगे. इस नक्षत्र परिवर्तन के दौरान का समय दो राशि के जातकों को लाभ देगा.

विज्ञापन

सिंंह राशि

विज्ञापन

सिंह राशि वालों को शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन करने से फायदा होगा. आपको मानसिक और आर्थिक परेशानी से मुक्ति मिलेगी. कारोबार से लाभ होगा और मनोरंजन में रुचि बढ़ेंगी. आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी. मां लक्ष्मी की पूजा करें और खीर और सफेद कौड़ी अर्पित करें. ऐसा करने से घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली आएगी.

कन्या राशि

विज्ञापन

कन्या राशि वालों के जीवन में शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से धन लाभ के योग बन रहे हैं. आपके कारोबार में तेजी आएगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. इसके साथ ही आपके वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी. आप मां लक्ष्मी को एकाक्षी नारियल अर्पित करें. इससे मां लक्ष्मी की विशेष कृपा मिलेगी.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ