Shukra Gochar 2024: नवग्रहों में कला के कारक ग्रह शुक्र का खास महत्व है, जो व्यक्ति को सुंदरता, धन और सुख प्रदान करते हैं। शुक्र देव जिन लोगों के ऊपर मेहरबान होते हैं, उन्हें जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं होती है। खासतौर पर धन और करियर से संबंधित परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब-जब शुक्र का गोचर होता है, तो उसका गहरा प्रभाव 12 राशियों के ऊपर पड़ता है।
वैदिक पंचांग के मुताबिक, प्रेम और सुंदरता के कारक ग्रह शुक्र ने आज यानी 15 अक्टूबर 2024 को दोपहर 12 बजकर 42 मिनट पर अनुराधा नक्षत्र में गोचर कर लिया है। अनुराधा को 27 नक्षत्रों में 17वां स्थान प्राप्त है, जिसे कर्मफल दाता शनि का कारक ग्रह माना जाता है। चलिए जानते हैं उन तीन राशियों के राशिफल के बारे में, जिनके जातकों के ऊपर शनि के नक्षत्र में शुक्र गोचर का शुभ प्रभाव पड़ेगा।
वृषभ राशि
शनि के नक्षत्र में शुक्र गोचर का होना वृषभ राशि के जातकों के लिए अशुभ की जगह शुभ रहेगा। कारोबारियों को कारोबार से जुड़ी कोई अच्छी खबर जल्द सुनने को मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों के करियर से जुड़े लंबित काम पूरे हो जाएंगे। जिन लोगों ने कुछ साल पहले शेयर बाजार में पैसे लगाए थे, उन्हें अब उससे मोटा फायदा हो सकता है। छात्रों के आत्मविश्वास व साहस में वृद्धि होने से व्यक्तित्व में निखार आएगा।
ये भी पढ़ें- Sharad Purnima 2024: शरद पूर्णिमा की रात चुपचाप करें 21 बार इस मंत्र का जाप, चंद्रमा की तरह चमकेगी किस्मत!
तुला राशि
कर्मफल दाता शनि के नक्षत्र में कला के कारक ग्रह शनि का गोचर तुला राशि के जातकों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धि मिलेगी, जिससे नौकरीपेशा जातकों का मन आने वाले कुछ दिनों तक खुश रहेगा। जो जातक नई नौकरी की तलाश में लंबे समय से जुटे हैं, उन्हें दो से तीन बाद सफलता हासिल होने की संभावना है। नया काम शुरू करने के लिए ये समय तुला राशि के जातकों के लिए शुभ है, जल्द आप मालामाल हो सकते हैं।
कुंभ राशि
शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन का शुभ प्रभाव कुंभ राशि के जातकों की सेहत पर पड़ेगा। पुरानी बीमारी के दर्द से बड़े-बुजुर्गों को राहत मिलेगी। जिन लोगों की खुद की दुकान है, उन्हें अकस्मात धन लाभ होने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन का शुभ समाचार दो से तीन दिन में मिल सकता है। परिवार के सदस्यों के सहयोग से युवा वर्ग कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं, जिससे भविष्य में अच्छा-खासा लाभ होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें- Chandra Gochar 2024: इन 5 राशियों की बंद किस्मत के ताले खुले! चंद्र ने किया राशि परिवर्तन
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
3 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
9 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines