हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Shukra Gochar: 15 फरवरी से इन 3 राशियों के चमक जाएंगे सितारे, जहां हाथ डालेंगे, वहीं मुनाफा होगा

विज्ञापन

Shukra Gochar: पारंपरिक ज्योतिष में शुक्र को भोग-विलास का कारक ग्रह बताया गया है। इसी प्रकार गुरु को धर्म, ज्ञान और आध्यात्म का कारक माना गया है। 15 फरवरी को इन दोनों ही ग्रहों की मीन राशि में युति बनेगी। यह युति सभी राशियों के लिए शुभ रहेगी। फिर भी 3 राशियों के लिए यह जबरदस्त सौभाग्य लेकर आ रही है।

आचार्य अनुपम जौली के अनुसार वर्तमान में गुरु ग्रह मीन राशि में गोचर कर रहा है। शुक्र भी गोचर कर 15 फरवरी को मीन राशि में प्रवेश करेगा। शुक्र के प्रवेश करते ही गुरु-शुक्र की युति मालव्य राजयोग का निर्माण करेगी। मालव्य राजयोग अत्यन्त शुभ हैं तथा 3 राशियों को विशेष लाभ पहुंचाएगा। जानिए इन 3 राशियों के बारे में

यह भी पढ़ें: Mahashivratri 2023: शनि प्रदोष पर सर्वार्थसिद्धि योग में आएगी शिवरात्रि, इन उपायों से भोलेनाथ देंगे मनचाहा वरदान

विज्ञापन

गुरु-शुक्र की युति इन 3 राशियों को पहुंचाएगी लाभ (Shukra Gochar and Malavya Rajyoga)

मिथुन राशि

शुक्र का गोचर कर गुरु से मिलना मिथुन राशि को कोई बड़ी प्रॉपर्टी खरीदवा सकता है। विदेश यात्रा के भी योग बनेंगे, घर में लग्जरी आइटम्स ला सकते हैं। व्यापारियों को बड़े मुनाफे वाले कई सौदे हाथ लगेंगे। दाम्पत्य जीवन भी अनुकूल और सुखद रहेगा।

धनु राशि

मीन राशि में बनने वाला गुरु-शुक्र का संयोग धनु राशि के लिए कई खुशखबरियां लेकर आएगा। परिवार में किसी मांगलिक फंक्शन का आयोजन हो सकता है। प्राइवेट जॉब करने वालों को प्रमोशन या सैलरी में इंक्रीमेंट मिल सकता है। व्यापारियों के लिए भी बिजनेस का विस्तार करने का समय है। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Kaalsarp Dosh: भिखारी को भी करोड़पति बना देता है कालसर्प योग, बस कर लें ये छोटा सा काम

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर सरकारी नौकरी मिलने की सूचना ला सकता है। सोसायटी तथा ऑफिस में मान-सम्मान बढ़ेगा। विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं, किसी प्रोजेक्ट के लिए विदेशी निवेश भी मिल सकता है। सरकारी अधिकारियों के सहयोग से धन लाभ होगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola