Shukra Gochar: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र देव का खास महत्व है, जो धन, वैभव, प्रेम और लग्जरी लाइफ आदि के कारक ग्रह हैं। 25 से 26 दिन में शुक्र देव राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका असर 12 राशियों के जीवन पर पड़ता है। वैदिक पंचांग के मुताबिक, 2 दिसंबर 2024, दिन सोमवार को शाम 7 बजकर 18 मिनट पर सूर्य शनि के नक्षत्र ज्येष्ठा में प्रवेश करेंगे। इससे पहले इसी दिन दोपहर 12 बजकर 5 मिनट पर शुक्र देव धनु राशि में से निकलकर मकर में गोचर करेंगे। जहां पर वह 28 दिसंबर 2024 को देर रात 11 बजकर 48 मिनट तक मौजूद रहेंगे।
आज हम आपको पंचांग की मदद से उन तीन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके जातकों के जीवन में सूर्य गोचर से पहले शुक्र के राशि परिवर्तन से खुशियों का आगमन होने की संभावना है।
इन 3 राशियों के लिए शुभ रहेगा शुक्र गोचर
मेष राशि
2 दिसंबर के बाद का समय मेष राशि के जातकों के हित में रहेगा। शुक्र देव की विशेष कृपा से लव लाइफ में रोमांस का स्तर बढ़ेगा। घर का माहौल भी खुशनुमा रहेगा। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी, जिसके कारण नौकरीपेशा और छात्र वर्ग सामने वाले व्यक्ति के सामने खुलकर अपने दिल की बात रख पाएंगे। अटका हुआ धन जल्द बिजनेसमैन को वापस मिल सकता है। कोर्ट से जुड़े किसी एक मामले में दुकानदारों को सफलता मिल सकती है। मौसमी बीमारियों से 30 से ज्यादा उम्र वाले जातकों को मुक्ति मिलेगी।
ये भी पढ़ें- Surya Nakshatra Parivartan: सूर्य गोचर से 3 राशियों के जीवन में मचेगी उथल-पुथल, पैसों के लिए पड़ेगा तरसना!
तुला राशि
सूर्य गोचर से पहले शुक्र की विशेष कृपा से तुला राशि के जातकों के अटके काम पूरे हो सकते हैं। लंबे समय से कहीं पैसे अटके हैं, तो वो भी जल्द वापस मिल सकते हैं। छात्रों को एग्जाम में अच्छे नंबर प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा जातकों की ऑफिस में काम की तारीफ होगी। धन बढ़ोतरी के साथ कारोबार का विस्तार आने वाले कुछ दिनों में शुक्र की कृपा से हो सकता है। जीवनसाथी के साथ धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बन सकता है। बड़े-बूढ़ों का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
कुंभ राशि
आने वाले कुछ दिन कुंभ राशि के जातकों के बेहद अच्छे रहने वाले हैं। करियर में ऊंचा मुकाम हासिल होगा। साथ ही सेहत में भी सुधार होगा। दुकानदार जल्द अपने नाम पर नई दुकान खरीद सकते हैं। बिजनेसमैन की अहम डील समय पर पूरी हो जाएगी, जिससे भविष्य में अच्छा-खासा मुनाफा होने की संभावना है। शादीशुदा जातकों का साथी संग चल रहा विवाद खत्म होगा। परिवार में खुशियों का माहौल आने वाले कुछ दिनों तक बना रहेगा। उम्रदराज जातकों की सेहत अच्छी रहेगी।
ये भी पढ़ें- Surya Gochar 2024: 12 दिन तक इन 3 राशियों पर मेहरबान रहेंगे सूर्य, हर काम में मिलेगी सफलता!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
5 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
22 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
23 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines