Shukra Gochar: हिंदू पंचांग के अनुसार शुक्र अभी सिंह राशि में चल रहा है। 3 अगस्त को यह अस्त इसी राशि में अस्त हो जाएगा। 7 अगस्त को अस्त रहते हुए ही कर्क राशि में गोचर करेगा। कर्क में पहले से मौजूद सूर्य के साथ युति कर शुक्र ग्रह राजभंग योग का निर्माण करेगा।
ज्योतिष में सूर्य और शुक्र को शत्रु ग्रह माना गया है। ऐसे में इस राजभंग योग का असर सभी राशियों पर होगा। हालांकि कुछ राशियों के लिए यह विशेष शुभ रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास से जानिए कि किन राशियों के लिए शुक्र-सूर्य की युति शुभ रहेगी।
यह भी पढ़ें: शालिग्राम की पूजा में इन नियमों का रखना होता है ध्यान, अन्यथा नुकसान होते देर नहीं लगती
शुक्र गोचर और राजभंग योग से इन राशियों को होगा लाभ (Shukra Gochar)
मेष राशि
जिन जातकों की राशि मेष है, उनके लिए सूर्य-शुक्र की युति शुभ रहेगी। परिवार के साथ किसी तीर्थस्थल पर दर्शन के लिए जाने की योजना बनेगी। कॅरियर में तरक्की के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। धनलाभ होने से आर्थिक स्थिति सुधरेगी जिसके चलते नया वाहन भी खरीद सकते हैं।
कर्क राशि
इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर और उससे बना राजभंग योग अत्यन्त शुभ फल लेकर आ रहा है। धार्मिक कार्यों में रूझान बढ़ेगा, किसी अनुभवी के सहयोग से बड़ी चुनौतियों को आसानी से पार कर लेंगे। जीवनसाथी के साथ विदेश जाने का भी अवसर मिल सकता है।
यह भी पढ़ें: भूल कर भी न पहनें रुद्राक्ष की माला और लॉकेट, बर्बाद हो जाएंगे
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को राजभंग योग अकूत धन संपदा प्रदान करेगा। उनके जीवन में आने वाली सभी आर्थिक कठिनाईयां दूर होंगी, नए प्रोजेक्ट्स स्टार्ट हो सकते हैं। व्यापार करते हैं तो जल्द व्यापार का विस्तार हो सकता है। एजुकेशन सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा।
धनु राशि
जिनकी राशि धनु है, वे लोग भी सूर्य-शुक्र से बने इस राजभंग योग से लाभान्वित होंगे। अपने अफेयर को रिलेशनशिप में बदल सकते हैं। पैरेंट्स के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। कार्यक्षेत्र में भी मनचाही सफलता मिलेगी। भाई के साथ मिलकर किसी नए काम की शुरूआत हो सकती है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
7 hrs agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
1 day agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
2 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
3 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
4 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines