हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Shukra Gochar: शुक्र ने किया कर्क में गोचर, इन 3 राशियों को दिलाएगा नई कार और प्रॉपर्टी

विज्ञापन

Shukra Gochar: ज्योतिष में सुख, सुविधा, भोग और ऐश्वर्य के दाता शुक्र ने आज मिथुन राशि से निकल कर कर्क राशि में प्रवेश कर लिया है। शुक्र का यह गोचर सभी राशियों पर समान रूप से प्रभाव डालेगा। हालांकि कुछ राशियों के लिए यह अत्यन्त शुभ रहेगा। ज्योतिषी एम. एस. लालपुरिया से जानिए कि किन राशियों के लिए यह सुखद रहेगा।

यह भी पढ़ें: जन्मकुंडली में अशुभ मंगल कर देता है सब चौपट! तुरंत करें ये उपाय

इन 3 राशियों के लिए शुभ रहेगा शुक्र का राशि परिवर्तन (Shukra Gochar)

कर्क राशि (Kark Rashifal)

शुक्र को भोग-विलास का कारक ग्रह माना गया है। ऐसे में कर्क राशि में आना इस राशि के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा। पैसे की इनकम बढ़ेगी, साथ ही ऐशो-आराम और विलासिता की वस्तुओं पर खर्चा बढ़ेगा। कोई नया वाहन या कार भी खरीदने के योग बन रहे हैं। जिन इच्छाओं को आप लंबे समय से पूरा करने के सपने देख रहे हैं, वे भी अब पूरी होंगी।

कन्या राशि (Kanya Rashifal)

शुक्र का गोचर कन्या राशि के दसवें घर में हो रहा है। ऐसे में उन्हें कॅरियर और पैसे के हिसाब से अच्छी ग्रोथ मिलेगी। जो लोग सिंगल हैं, उन्हें अपने मनोनुकूल लाइफ पार्टनर मिल सकता है। अधिकारियों और कलीग्स के सहयोग के चलते ऑफिस में अच्छा परफॉर्म करेंगे। कोई बड़ी जिम्मेदारी वाला पद भी मिल सकता है। समाज में भी मान-सम्मान बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें: कष्ट हैं तो मिट जाएंगे..हर परेशानी का तोड़ है ‘पारद’, ऐसे करना होगा प्रयोग

तुला राशि (Tula Rashifal)

जिन जातकों की राशि तुला है, उनके लिए शुक्र का गोचर (Shukra Gochar) बहुत ही शुभ रहने वाला है। यदि नौकरी करते हैं तो निश्चित रूप से पदोन्नति तथा सैलरी इंक्रीमेंट हो सकता है। व्यापारी भी अपने कारोबार का विस्तार कर पाएंगे, कम मेहनत में अधिक मुनाफा मिलेगा। घर में कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है। विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं। प्रॉपर्टी खरीद के भी संयोग बन रहे हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

(richmondartmuseum)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें