Shukra Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को खास स्थान प्रदान है। शुक्र को धन, वैवाहिक सुख, भोग-विलास, भौतिक सुख, कला, सौंदर्य, रोमांस, लग्जरी लाइफ और शौहरत का दाता माना जाता है। ये ग्रह इतना शक्तिशाली है कि ये लोगों को रातोंरात करोड़पति बना सकता है। हालांकि जिन लोगों के कुंडली में शुक्र सही स्थान पर सही समय विराजमान नहीं होता है, तो तब व्यक्ति का जीवन बर्बाद भी हो जाता है।
वैदिक पंचांग के अनुसार, शुक्र देव एक राशि में करीब 26 दिन और नक्षत्र में 11 दिन मौजूद रहते हैं। इस समय शुक्र अनुराधा नक्षत्र में मौजूद हैं। धनतेरस से एक दिन पहले 27 अक्टूबर को सुबह 01 बजकर 15 मिनट पर शुक्र ज्येष्ठा नक्षत्र में गोचर करेंगे। चलिए जानते हैं इस बार शुक्र गोचर से किन तीन राशियों की धनतेरस से पहले जेब खाली हो सकती है।
वृषभ राशि
शुक्र का ज्येष्ठा नक्षत्र में गोचर करना वृषभ राशि के जातकों के लिए शुभ नहीं रहेगा। छात्रों के आत्मविश्वास में कमी आएगी। नौकरीपेशा जातकों को लक्ष्यों को प्राप्त करने में परेशानी होगी, जिसके कारण मन उदास रहेगा। इनकम के स्रोत में कमी आने से बिजनेसमैन को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ेगा।
ये भी पढ़ें- Sun Transit 2024: धनतेरस के बाद अमीर बन सकती हैं ये 3 राशियां! सूर्य करेंगे राशि परिवर्तन
सिंह राशि
धन और लग्जरी लाइफ के कारक ग्रह शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से सिंह राशि के जातकों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। आय में वृद्धि होने की जगह कमी आएगी, जिसके कारण जॉब कर रहे जातकों को पैसों की कमी का भी सामना करना पड़ेगा। कारोबारी यात्राएं विफल रहेंगी, जिसकी वजह से कारोबार में बड़ा घाटा होने की संभावना है।
मीन राशि
नौकरीपेशा जातकों को सिरदर्द रहेगा, जिसके कारण वो काम में अच्छे से फोकस नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा काम में गलती होने के कारण बॉस की नाराजगी का भी सामना करना पड़ेगा। व्यापार का विस्तार होने की जगह बड़ा घाटा होगा। शादीशुदा कपल के मैरिड लाइफ में प्यार बढ़ने की जगह परेशानियां बढ़ेंगी। स्टूडेंट जातकों को अच्छे संस्थान में एडमिशन नहीं मिल पाएगा, जिसके कारण मन परेशान रहेगा।
ये भी पढ़ें- Dhanteras पर मां लक्ष्मी 12 राशियों की धन से भरेंगी तिजोरी! राशि अनुसार करें खरीदारी
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
लाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
16 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
1 day agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
4 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
6 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines