हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Shukra Gochar 2024: शुक्र गोचर से ये 3 राशियां होंगी परेशान, अस्पताल के लगाने पड़ेंगे चक्कर!

Shukra Gochar 2024: शुक्र देव इस समय धनु राशि में मौजूद हैं। जो इस राशि में 2 दिसंबर 2024 तक विराजमान रहेंगे। चलिए जानते हैं नवंबर में किस दिन और किस समय शुक्र देव ने गोचर किया है, जिसका अशुभ प्रभाव आने वाले कुछ दिनों तक तीन राशियों के जातकों पर रहेगा।

विज्ञापन

Shukra Gochar 2024: दैत्य आचार्य शुक्र का ज्योतिष शास्त्र में खास महत्व है, जिन्हें सुख, समृद्धि, सौभाग्य, धन, सौंदर्य, कला और रोमांस का स्वामी माना गया है। इसी वजह से माना जाता है कि जब-जब शुक्र देव गोचर करते हैं, तो उसका गहरा प्रभाव 12 राशियों के जीवन पर पड़ता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, 7 नवंबर 2024 को सुबह 3 बजकर 39 मिनट पर शुक्र देव ने धनु राशि में गोचर कर लिया है। जहां पर वह 2 दिसंबर 2024 तक विराजमान रहेंगे। चलिए जानते हैं इस दौरान किन-किन राशियों के जातकों को शुक्र गोचर से लाभ नहीं होने की संभावना है।

शुक्र गोचर का राशियों पर असर

वृषभ राशि

वृषभ राशि के व्यवहार पर शुक्र गोचर का नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। छात्र पहले के मुकाबले ज्यादा चिड़चिड़े होंगे, जिसके कारण पिता जी से लड़ाई भी हो सकती है। कारोबारियों को आर्थिक नुकसान हो सकता है, जिसके कारण आने वाले कुछ दिनों तक उन्हें पैसों की कमी का सामना करना पड़ेगा। जॉब कर रहे जातकों को वर्क प्लेस पर तनाव का सामना करना पड़ेगा, जिसके कारण समय पर वो अपना टारगेट पूरा नहीं कर पाएंगे।

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: प्यार के लिहाज से आज कैसा रहेगा 12 राशियों का दिन? जानें लव राशिफल

विज्ञापन

मिथुन राशि

धन और प्रेम के कारक ग्रह का राशि परिवर्तन करना मिथुन राशि के जातकों के लिए अच्छा नहीं रहेगा। व्यापारियों को बड़ा घाटा हो सकता है, जिसके कारण व्यापार के काम में भी गिरावट आएगी। बिजनेसमैन को कानूनी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, जिसकी वजह से मानसिक तनाव भी रहेगा। छात्र वर्ग अपने खानपान का विशेष ध्यान दें। नहीं तो पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। रिलेशनशिप में मौजूद जातकों का साथी से झगड़ा हो सकता है, जिसके कारण पूरे दिन मिथुन राशि के लोगों को तनाव रहेगा।

धनु राशि

आने वाले कुछ दिन धनु राशि के जातकों के लिए अच्छे नहीं रहेंगे। नौकरीपेशा जातक कानूनी मामले में फंस सकते हैं, जिसके कारण धन संकट का सामना भी करना पड़ सकता है। स्टूडेंट जातकों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा, जिसकी वजह से एग्जाम में असफलता मिलेगी। पाचन संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण धनु राशि के लोगों को अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। इसके अलावा घरवालों के बीच लड़ाई-झगड़े होने की भी संभावना है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Video: शुक्र की कृपा से 12 राशियों की चमकेगी किस्मत! जानें उपाय

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola